आज तेलंगाना को देश का बड़ा मैन्युफेक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स शुरु हो रहे हैं: हैदराबाद में पीएम मोदी

May 10th, 03:45 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि PM MITRA पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करेंगी।

पीएम मोदी ने हैदराबाद में करीब ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

May 10th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि PM MITRA पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करेंगी।

प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे

May 09th, 11:17 am

पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

कैबिनेट ने 6 राज्यों में फैले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

May 05th, 07:14 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹23,437 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। पीएम के ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर’ विजन के तहत ये प्रोजेक्ट्स लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही को आसान बनाएंगे। साथ ही, देश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर करेंगे।

तेलंगाना के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 10th, 01:40 pm

तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया

March 29th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री 11 मार्च को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे

March 09th, 09:54 pm

पीएम मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे केरलम के एर्नाकुलम में एनर्जी और कनेक्टिविटी से जुड़े ₹10,800 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री, अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत तीन रीडेवलप्ड रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी और रेलवे सर्विसेज को कवर करने वाले ₹5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।

कैबिनेट ने तेलंगाना में NH-167 के चौड़ीकरण के लिए ₹3175.08 करोड़ की मंजूरी दी

February 14th, 01:00 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तेलंगाना में NH-167 को गुडबेल्लूर से महबूबनगर तक चार-लेन में चौड़ा करने को मंजूरी दी है। यह सड़क हैदराबाद–पनजी आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट की लागत ₹3,175.08 करोड़ है। इससे तेलंगाना के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक केंद्रों को बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल के दौरे पर रहेंगे

January 22nd, 02:23 pm

पीएम मोदी 23 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे, जहां वे रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान और इनोवेशन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और एडवांस हेल्थकेयर सर्विस सहित प्रमुख क्षेत्रों में कई डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केरल के स्ट्रीट वेंडर्स सहित एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि भी वितरित करेंगे।

भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी

January 03rd, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

January 03rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

December 03rd, 02:25 pm

तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी और उप-मुख्यमंत्री श्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

नई सफ्रान सुविधा भारत को वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी: हैदराबाद, तेलंगाना में एसएईएसआई के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी

November 26th, 10:10 am

हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह नया केंद्र भारत को एक वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में उभरने में मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा दक्षिण भारत के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और पूरे एमआरओ इकोसिस्टम को नई गति देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत निवेशकों को एक विकसित भारत की यात्रा में सह-निर्माता और महत्वपूर्ण भागीदार मानता है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद में SAESI सुविधा का उद्घाटन किया

November 26th, 10:00 am

हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि यह नया केंद्र भारत को एक वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में उभरने में मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा दक्षिण भारत के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और पूरे एमआरओ इकोसिस्टम को नई गति देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत निवेशकों को एक विकसित भारत की यात्रा में सह-निर्माता और महत्वपूर्ण भागीदार मानता है।

पीएम 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर

November 18th, 11:38 am

पीएम मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वे श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में उनके जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, पीएम दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएँगे। इस मौके पर देश भर के 9 करोड़ किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ की पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में दुर्घटना में हुई जन-हानि पर शोक व्यक्त किया

November 03rd, 10:49 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दुर्घटना में हुई जन-हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

कैबिनेट ने कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम के लिए तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं और गुजरात के लिए एक रेल परियोजना को मंजूरी दी

August 27th, 04:50 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 12,328 करोड़ रुपये की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी। स्वीकृत मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 3,108 गाँवों और लगभग 47.34 लाख आबादी तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम राज्यों को लाभ होगा। प्रस्तावित नई लाइन गुजरात के कच्छ क्षेत्र के सुदूर इलाकों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

June 02nd, 09:54 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा है कि यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में अनगिनत योगदान देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दशक में एनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 'जीवन यापन की सुगमता' को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 24th, 08:41 pm

तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

भारत आज दुनिया के उन देशों में शामिल, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर तेज गति से आधुनिक हो रहा है: अमरावती, आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी

May 02nd, 03:45 pm

पीएम मोदी ने अमरावती, आंध्र प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमरावती को तेजी से विकसित करने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग दे रही है। भारत को स्पेस पावर के रूप में स्थापित करने में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नागयालंका में नवदुर्गा टेस्टिंग रेंज, भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।