प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया

April 23rd, 07:24 pm

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।