पीएम मोदी ने सर्वोच्च लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनुशासन और मन पर नियंत्रण का महत्व बताने वाला संस्कृत सुभाषितम साझा किया
July 01st, 12:13 pm
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए कहा कि अनुशासन, विवेक और मन पर नियंत्रण जीवन के सर्वोच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों की सफलता ने भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाई है और जो इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाने के देश के संकल्प को दर्शाती है।डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष : पीएम मोदी बोले- इस पहल ने विकसित भारत की नींव को किया मजबूत
July 01st, 12:04 pm
'डिजिटल भारत' के 11 वर्ष पूरे होने पर, पीएम मोदी ने बताया कि कैसे इस पहल ने गवर्नेंस को बदला है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और टेक्नोलॉजी को 'ईज ऑफ लिविंग' का एक अहम माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने इनोवेशन को मजबूत किया है, विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं और विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है।सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18th, 07:31 am
पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 05:04 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री 19 जून को PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी करेंगे
June 17th, 03:14 pm
पीएम मोदी 19 जून को प्रधानमंत्री विकास और रोजगार प्रोत्साहन योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी करेंगे। इस योजना से देश भर में 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिली है। कर्मचारियों और नियोक्ताओं, दोनों को सहयोग देकर यह योजना औपचारिक रोजगार बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत करने और 'विकसित भारत' के विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।प्रधानमंत्री ने पिछले दशक में आत्मनिर्भरता और नवाचार के बल पर भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए परिवर्तन का उल्लेख किया
June 17th, 12:34 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन को रेखांकित किया है।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 17th, 12:38 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई प्रगति और सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री की UK के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
June 17th, 12:36 am
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-UK संबंधों में आई मजबूती की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विजन 2035 के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया और 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट' के जल्द लागू होने की उम्मीद जताई।भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
June 15th, 03:00 pm
ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030
June 15th, 05:42 am
भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, कहा—नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और शक्ति का सच्चा स्वरूप
June 12th, 12:39 pm
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें नारी शक्ति को राष्ट्र-निर्माण की आधारशिला और शक्ति का सच्चा स्वरूप बताया गया है। महिलाओं के नेतृत्व में हुए विकास के 12 वर्षों पर बात करते हुए, उन्होंने वित्तीय समावेशन, उद्यमिता, शिक्षा, हेल्थकेयर, स्वच्छता, हाउसिंग, विज्ञान, इनोवेशन और गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का जिक्र किया।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
June 10th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।दमन ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन गया है: पीएम मोदी
June 05th, 07:20 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।पीएम मोदी ने दमन में करीब ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 07:15 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।