प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 01st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने मदुरै में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिलनाडु की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि वे अभी तिरुप्पारनकुंद्रम गए थे और भगवान मुरुगन के दर्शन किए, जिसे उन्होंने बेहद दिव्य अनुभव बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी
February 07th, 03:59 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया
February 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।DMK तमिलनाडु की संस्कृति की सबसे बड़ी दुश्मन: मदुरांतकम में पीएम मोदी
January 23rd, 03:15 pm
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरांतकम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने DMK को दो बार स्पष्ट जनादेश दिया, लेकिन पार्टी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा। पीएम ने कहा कि DMK ने कई वादे किए, लेकिन परिणाम शून्य रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अब लोग इसे CMC सरकार कह रहे हैं, जो करप्शन, माफिया और क्राइम को बढ़ावा देती है।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरांतकम में विशाल जनसभा की
January 23rd, 03:00 pm
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरांतकम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने DMK को दो बार स्पष्ट जनादेश दिया, लेकिन पार्टी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा। पीएम ने कहा कि DMK ने कई वादे किए, लेकिन परिणाम शून्य रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अब लोग इसे CMC सरकार कह रहे हैं, जो करप्शन, माफिया और क्राइम को बढ़ावा देती है।प्रधानमंत्री ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
December 11th, 10:29 am
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।