जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए जाना जाता है, वैसे ही भारत लोटस के लिए प्रसिद्ध है: द हेग में पीएम मोदी

May 16th, 01:30 pm

नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया

May 16th, 01:20 pm

नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया

March 29th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।

भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी

March 12th, 10:47 pm

NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया

March 12th, 08:30 pm

NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने संकल्प, संयम और आत्मविश्वास के मूल्यों पर आधारित संस्कृत सुभाषित साझा किया

March 09th, 09:33 am

टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत के खुशी के अवसर पर पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया। इस श्लोक में बताया गया है कि जो व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, उसे लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करना चाहिए। टीम इंडिया से इसे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत भी दिखाती है कि सही दिशा में कड़ी मेहनत की जाए तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

March 08th, 11:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने ज़बरदस्त हौसला दिखाया।

जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी

March 02nd, 02:30 pm

भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

पूरा देश आपसे प्रेरणा लेगा: भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम के साथ संवाद में पीएम मोदी

November 28th, 10:15 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 7, LKM स्थित अपने आवास पर भारतीय दृष्टिबाधित महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं से उत्साहपूर्वक बातचीत की। बातचीत के दौरान, पीएम ने टीम के पक्के इरादे और हिम्मत की सराहना की। उन्होंने एक प्लेयर के म्यूजिक टैलेंट की तारीफ की और वन्दे मातरम् के 150 साल पूरे होने की अहमियत पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा कि उनकी कामयाबी न केवल दिव्यांगों के लिए बल्कि भारत के सभी नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं से बातचीत की

November 28th, 10:00 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 7, LKM स्थित अपने आवास पर भारतीय दृष्टिबाधित महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं से उत्साहपूर्वक बातचीत की। बातचीत के दौरान, पीएम ने टीम के पक्के इरादे और हिम्मत की सराहना की। उन्होंने एक प्लेयर के म्यूजिक टैलेंट की तारीफ की और वन्दे मातरम् के 150 साल पूरे होने की अहमियत पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा कि उनकी कामयाबी न केवल दिव्यांगों के लिए बल्कि भारत के सभी नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है।

पिछले दशक में भारत की यात्रा स्केल, स्पीड और सस्टेनेबिलिटी की रही है: गुयाना में पीएम मोदी

November 22nd, 03:02 am

पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल में पेड़ लगाने पर प्रकाश डाला और उन्हें प्राप्त गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों एवं इंडो-गुयानी समुदाय को समर्पित किया। अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत और गुयाना के बीच स्थायी संबंधों की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुयाना के भारतीय समुदाय को संबोधित किया

November 22nd, 03:00 am

पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल में पेड़ लगाने पर प्रकाश डाला और उन्हें प्राप्त गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों एवं इंडो-गुयानी समुदाय को समर्पित किया। अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत और गुयाना के बीच स्थायी संबंधों की प्रशंसा की।

भारत की नई गति दुनिया के विकास का अध्याय लिखेगी: मॉस्को में पीएम मोदी

July 09th, 11:35 am

पीएम मोदी ने रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में भारत ने जो विकास किया है, वह एक ट्रेलर मात्र है। आने वाले दस साल और अधिक तेज ग्रोथ के होंगे। प्रधानमंत्री ने भारत-रूस के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित किया तथा इसमें अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने रूस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

July 09th, 11:30 am

पीएम मोदी ने रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में भारत ने जो विकास किया है, वह एक ट्रेलर मात्र है। आने वाले दस साल और अधिक तेज ग्रोथ के होंगे। प्रधानमंत्री ने भारत-रूस के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित किया तथा इसमें अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की सराहना की।

आपने देशवासियों की सारी आशाओं और इच्छाओं को जीत दी है: वर्ल्ड T20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम से पीएम मोदी

July 05th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने अपने आवास पर आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की।

प्रधानमंत्री ने 2024 के आईसीसी टी20 विश्व कप विजेताओं की मेजबानी की

July 04th, 02:40 pm

पीएम मोदी ने अपने आवास पर आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की।

प्रधानमंत्री ने क्रिकेट में रविन्द्र जडेजा के योगदान की सराहना की

June 30th, 07:19 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पिछले कुछ वर्षों में खेल के विभिन्न विभागों में उनके प्रदर्शन के लिए सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को फोन पर बधाई दी

June 30th, 02:06 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फोन पर बात की और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी। श्री मोदी ने टूर्नामेंट में टीम के सदस्यों द्वारा दिखाए गए अनुकरणीय कौशल और भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

June 29th, 11:56 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।