प्रधानमंत्री 7-8 मार्च को केन्द्र-शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे

March 07th, 07:10 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7-8 मार्च को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 7 मार्च को सिलवासा जायेंगे तथा दोपहर करीब 2 बजे नमो अस्पताल (प्रथम चरण) का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 2:45 बजे वे सिलवासा में केन्द्र- शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वे सूरत जायेंगे तथा शाम करीब 5 बजे सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। 8 मार्च को प्रधानमंत्री नवसारी जायेंगे तथा सुबह करीब 11:30 बजे लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।