भारत- यूरोप की पार्टनरशिप वर्ल्ड-क्लास आउटकम्स दे सकती है: यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी

May 18th, 05:00 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

पीएम मोदी, स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट की संयुक्त प्रेस वार्ता

May 17th, 11:43 pm

भारत-स्वीडन-EU संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन की टेक्नोलॉजी और भारत के स्केल को साथ लाकर पूरी दुनिया के लिए क्लाइमेट सॉल्यूशंस तैयार किए जा सकते हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साझा प्रयासों के जरिए भारत-स्वीडन और भारत-यूरोप साझेदारी आगे भी लगातार मजबूत होती रहेगी।

पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री ने रवींद्रनाथ टैगोर की साझा सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया

May 17th, 11:18 pm

पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत का सम्मान करते हुए विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया, जो भारत और स्वीडन के बीच साझा सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को दर्शाता है तथा टैगोर की 1926 की ऐतिहासिक स्वीडन यात्रा के शताब्दी वर्ष को भी चिह्नित करता है।

प्रधानमंत्री को स्वीडन का प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला

May 17th, 11:13 pm

स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित एक विशेष समारोह में महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने पीएम मोदी को स्वीडन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्वीडन की प्रगाढ़ मित्रता को समर्पित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई नेता भी बन गए हैं।

पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे

May 17th, 06:09 pm

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अहम चरण में स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्वीडन ने अपने फाइटर जेट्स से एस्कॉर्ट भी प्रदान किया। यह दौरा भारत-स्वीडन संबंधों की बढ़ती गहराई और दोनों देशों के बीच अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया

May 17th, 12:12 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री की स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

December 01st, 08:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1 दिसंबर 2023 को दुबई में सीओपी 28 के मौके पर स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

भारत और स्वीडन ने सीओपी-28 के दौरान लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन के दूसरे चरण की संयुक्त रूप से मेजबानी की

December 01st, 08:29 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ दुबई में सीओपी-28 में 2024-26 की अवधि के लिए लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी 2.0) के चरण-II को संयुक्त रूप से लॉन्च किया।

रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से देश में विकास का एक नया माहौल बनेगा : पीएम मोदी

August 06th, 11:30 am

एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का जो संकल्प लिया है, ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके एक प्रतीक बनेंगे। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित होने वाले इन रेलवे स्टेशनों में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक भी दिखेगी।

प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया

August 06th, 11:05 am

एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का जो संकल्प लिया है, ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके एक प्रतीक बनेंगे। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित होने वाले इन रेलवे स्टेशनों में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक भी दिखेगी।

प्रधानमंत्री ने स्वीडन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर उल्फ क्रिस्टर्सन को बधाई दी

October 19th, 09:46 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर उल्फ क्रिस्टर्सन को बधाई दी है।

जब अच्छी ताकतें सहयोग करती हैं, तो अपराध की ताकतें काम नहीं कर सकतीं : पीएम मोदी

October 18th, 01:40 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शिकार और संगठित अपराध को मानवता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि जब खतरे वैश्विक होते हैं, तो प्रतिक्रिया केवल स्थानीय नहीं हो सकती है। अब समय आ गया है कि दुनिया इन खतरों को परास्त करने के लिए एक साथ आए।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया

October 18th, 01:35 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शिकार और संगठित अपराध को मानवता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि जब खतरे वैश्विक होते हैं, तो प्रतिक्रिया केवल स्थानीय नहीं हो सकती है। अब समय आ गया है कि दुनिया इन खतरों को परास्त करने के लिए एक साथ आए।

Reduce, Reuse और Recycle हमारे जीवन में बुनी गई अवधारणाएं हैं : पीएम मोदी

June 05th, 07:42 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक पहल के तहत 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरमेंट (LiFE) मूवमेंट' की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि LiFE का दृष्टिकोण हमारी धरती के अनुरूप जीवनशैली जीना है और जो इसे नुकसान नहीं पहुंचाता।

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल इनिशिएटिव 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट- LiFE मूवमेंट' का शुभारंभ किया

June 05th, 07:41 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक पहल के तहत 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरमेंट (LiFE) मूवमेंट' की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि LiFE का दृष्टिकोण हमारी धरती के अनुरूप जीवनशैली जीना है और जो इसे नुकसान नहीं पहुंचाता।

दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन

May 04th, 07:44 pm

पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन, आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलीना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन के साथ भाग लिया। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद इकोनॉमिक रिकवरी, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और ग्रीन एंड क्लीन ग्रोथ आदि क्षेत्रों में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री की स्वीडन की प्रधानमंत्री के साथ बैठक

May 04th, 02:28 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इनोवेशन, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्पेस, डिफेंस, सिविल एविएशन, आर्कटिक, पोलर रिसर्च, सस्टेनेबल माइनिंग और ट्रेड व आर्थिक संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री श्री स्टीफन लोफवेन के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन

March 04th, 06:38 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च, 2021 को स्वीडन के महामहिम प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन करेंगे। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े क्षेत्रों पर विचार विमर्श होगा और कोविड के बाद के दौर में सहयोग बढ़ाने सहित तमाम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान होगा।