कैबिनेट ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में पांच रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

September 09th, 03:33 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में लगभग ₹10,021 करोड़ की लागत वाले पांच रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट्स इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, लॉजिस्टिक्स में सुधार करेंगे और रोजगार को बढ़ावा देंगे, जिससे क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।