TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं: कोलकाता में पीएम मोदी

March 14th, 03:30 pm

कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।

पीएम मोदी ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया

March 14th, 03:00 pm

कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।

भारत-फ्रांस संयुक्त बयान

February 18th, 08:10 am

फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।

भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी

February 17th, 04:00 pm

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।

हमारे छोटे-छोटे प्रयास 2047 के विकसित भारत की नींव बनेंगे: ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से पीएम मोदी

February 09th, 10:30 am

पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के नौवें संस्करण के अंतर्गत कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से संवाद किया। बातचीत में स्टार्टअप, खेल, वोकल फॉर लोकल, वेड इन इंडिया, अनुशासन, एआई और जनजातीय समुदाय जैसे विषय शामिल रहे, जिससे यह सत्र यादगार बन गया। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परिस्थितियों को समझें, चुनौतियों को स्वीकार करें और अपनी आंतरिक ताकत पर भरोसा रखें।

पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे भाग में विभिन्न शहरों के छात्रों से बातचीत की

February 09th, 10:00 am

पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के नौवें संस्करण के अंतर्गत कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से संवाद किया। बातचीत में स्टार्टअप, खेल, वोकल फॉर लोकल, वेड इन इंडिया, अनुशासन, एआई और जनजातीय समुदाय जैसे विषय शामिल रहे, जिससे यह सत्र यादगार बन गया। पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परिस्थितियों को समझें, चुनौतियों को स्वीकार करें और अपनी आंतरिक ताकत पर भरोसा रखें।

मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी

February 07th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

February 07th, 03:15 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

TMC के महा-जंगलराज का जाना और BJP के सुशासन का आना बहुत जरूरी: सिंगूर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

January 18th, 03:35 pm

पीएम मोदी ने हुगली के सिंगूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों का जबरदस्त उत्साह बंगाल के असली बदलाव के संकल्प और 15 साल के 'महा-जंगलराज' को खत्म करने की इच्छा को दिखाता है। लोगों से बदलाव का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए, उन्होंने भीड़ के साथ नारा लगाया, पाल्टानो दोरकार…चाइ बीजेपी शोरकार।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में विशाल जनसभा को संबोधित किया

January 18th, 03:32 pm

पीएम मोदी ने हुगली के सिंगूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों का जबरदस्त उत्साह बंगाल के असली बदलाव के संकल्प और 15 साल के 'महा-जंगलराज' को खत्म करने की इच्छा को दिखाता है। लोगों से बदलाव का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए, उन्होंने भीड़ के साथ नारा लगाया, पाल्टानो दोरकार…चाइ बीजेपी शोरकार।

इनोवेटिव आइडियाज, एनर्जी और संकल्प के साथ, युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है: पीएम मोदी

January 12th, 06:45 pm

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के नेतृत्व की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे बड़े सुधारों और पहलों का जिक्र किया, जिनसे भारत में स्टार्टअप क्रांति को तेजी मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 को संबोधित किया

January 12th, 06:30 pm

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के नेतृत्व की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे बड़े सुधारों और पहलों का जिक्र किया, जिनसे भारत में स्टार्टअप क्रांति को तेजी मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी

January 12th, 01:35 pm

भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।

भारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी

January 12th, 12:49 pm

पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के युवा शक्ति पर आधारित विश्वास को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

January 12th, 10:11 am

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद के इस विश्वास को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। यह सुभाषितम बताता है कि जिनकी इच्छाशक्ति अडिग होती है, उनके लिए इस धरती पर कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

January 12th, 09:17 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व और उनकी कृतियाँ विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करती हैं। श्री मोदी ने कहा, मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।“

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के समापन सत्र में शामिल होंगे

January 10th, 11:03 am

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पीएम मोदी 12 जनवरी को नई दिल्ली में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के समापन सत्र में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर से आए करीब 3,000 युवाओं से संवाद करेंगे और भारत की विकास प्राथमिकताओं व दीर्घकालीन राष्ट्र निर्माण लक्ष्यों पर युवाओं द्वारा लिखे गए चुनिंदा निबंधों का एक संकलन भी जारी करेंगे।

‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 28th, 11:30 am

साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को साझा किया

September 11th, 08:49 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में वर्ष 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर कहा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हमारे इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और प्रेरक क्षणों में से एक था।

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

July 04th, 08:50 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार और दृष्टि हमारे मार्गदर्शक प्रकाशपुंज हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई।