प्रधानमंत्री ने श्री ओसामु सुजुकी के निधन पर शोक व्यक्त किया

December 27th, 05:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक वाहन उद्योग की प्रसिद्ध हस्ती श्री ओसामु सुजुकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री ओसामु सुजुकी के दूरदर्शी कार्यों ने गतिशीलता की वैश्विक धारणा को नया स्वरूप दिया है। उनके नेतृत्व में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए नवाचार और विस्तार आगे बढ़ाते हुए एक वैश्विक कंपनी बन गई।

पिछले आठ वर्षों में भारत और जापान के बीच संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे : पीएम मोदी

August 28th, 08:06 pm

पीएम मोदी ने भारत में सुजुकी के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते आठ वर्षों में तो हम दोनों देशों के बीच ये रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत में सुजुकी के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

August 28th, 05:08 pm

पीएम मोदी ने भारत में सुजुकी के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा,मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते आठ वर्षों में तो हम दोनों देशों के बीच ये रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार श्री ओसामु सुजुकी के साथ मुलाकात की

May 23rd, 12:37 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के सलाहकार श्री ओसामु सुजुकी से मुलाकात की। उन्होंने भारत में विविध अवसरों, मजबूत भारत-जापान आर्थिक साझेदारी समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।