भारत के पीएम श्री नरेन्द्र मोदी की ओमान यात्रा के दौरान भारत-ओमान का संयुक्त वक्तव्य

December 18th, 05:28 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17-18 दिसंबर 2025 को ओमान का दौरा किया, यह दौरा राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक था। इस दौरे ने सीईपीए (CEPA) पर हस्ताक्षर, महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर और समुद्री सहयोग पर एक संयुक्त विजन को अपनाकर भारत-ओमान की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया।

पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की द्विपक्षीय बैठक

December 18th, 05:22 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने मस्कट में महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

प्रधानमंत्री को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया गया

December 18th, 05:22 pm

भारत-ओमान संबंधों में असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ओमान' पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को दोनों देशों की सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित किया और इसे भारत और ओमान के 1.4 बिलियन लोगों के बीच के स्नेह और प्रेम का प्रतीक बताया।

पीएम नरेन्द्र मोदी का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा

December 11th, 08:43 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी 15 से 18 दिसंबर, 2025 तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे। जॉर्डन में, प्रधानमंत्री महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात कर भारत-जॉर्डन संबंधों की समीक्षा करेंगे। इथियोपिया में, प्रधानमंत्री इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ओमान की अपनी यात्रा के दौरान, दोनों देश अपनी द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद विश्व भर के राजनेताओं से बधाई संदेश मिलना निरंतर जारी है

June 11th, 05:47 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद बधाई संदेशों के लिए विश्व भर के राजनेताओं का धन्यवाद किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विश्व भर के राजनेताओं के बधाई संदेशों और टेलीफोन कॉल का जवाब दिया।

प्रधानमंत्री को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी

June 11th, 01:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया।

प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भेंट की

December 16th, 09:29 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

भारत और ओमान के बीच शताब्दियों से घनिष्ठ मित्रता का अटूट बंधन: पीएम मोदी

December 16th, 07:02 pm

पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के दौरान अपने संबोधन में कहा कि दोनों देशों के मध्य पारस्परिक निकटता भौगोलिक सीमाओं तक सीमित न होकर, शताब्दियों पुराने कारोबारी रिश्तों, साझी संस्कृति और समान प्राथमिकताओं में भी झलकती है। पीएम ने दोनों देशों के बीच 10 प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने के लिए अपनाए गए 'इंडिया-ओमान जॉइंट विजन - ए पार्टनरशिप फॉर फ्यूचर' को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ओमान के सुल्तान, महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत

February 17th, 09:43 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान, महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान महामहिम सुल्तान ने ओमान को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करने के लिए भारत की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में करीबी सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।