कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ना किसानों के लिए ₹365 प्रति क्विंटल का उचित एवं लाभकारी मूल्य मंजूर किया
May 05th, 06:43 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 365 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस निर्णय का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और चीनी उद्योग में स्थिरता बनाए रखना है। गौरतलब है कि इससे लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और चीनी मिलों व संबंधित गतिविधियों में काम करने वाले लगभग 5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।