प्रधानमंत्री ने नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

December 01st, 06:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि सेवा, साहस और करुणा में निहित गौरवशाली नगा संस्कृति की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। श्री मोदी ने कहा, नगालैंड के लोगों ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आशा है कि राज्य आने वाले वर्षों में समृद्धि और प्रगति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

November 15th, 08:22 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड एक गौरवशाली भूमि है जो जीवंत आदिवासी संस्कृति से समृद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि का इतिहास साहस, संघर्ष और गरिमा की प्रेरक कहानियों से भरा पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं

April 01st, 08:59 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी

December 01st, 12:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागा संस्कृति अपनी कर्तव्य भावना और करुणा के लिए जानी जाती है।

प्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

February 20th, 10:49 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

January 25th, 09:42 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी

January 21st, 09:24 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी है।