केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के बृहत् विस्तार को मंजूरी दी

February 24th, 04:21 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट को स्वीकृति दी है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1,677 करोड़ है। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नया टर्मिनल मॉडर्न डिजाइन और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक संतुलित मेल दिखाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने और आर्थिक विकास तेज होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की

December 31st, 08:11 pm

पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।

'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की

August 31st, 11:30 am

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।

आज, अपने प्रयासों से, हम ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं: तूत्-कुडी में पीएम मोदी

July 26th, 08:16 pm

पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तूत्-कुडी में ₹4800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

July 26th, 07:47 pm

पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

June 19th, 05:48 pm

पीएम मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे बिहार के सीवान जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।

पीएम 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

June 04th, 12:37 pm

पीएम मोदी, 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे, जहाँ वे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वे कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, वे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला रखेंगे, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

21वीं सदी का जम्मू-कश्मीर विकास की नई गाथा लिख रहा है: सोनमर्ग टनल के उद्घाटन पर पीएम

January 13th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया और कठिन परिस्थितियों के बीच किए गए प्रयासों और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सोनमर्ग, कारगिल और लेह में ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और जरूरी सेवाओं तक पहुँच बेहतर बनाने में टनल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल के पर्व पर बधाई दी तथा ‘चिल्लई-कलां’ की कठोर सर्दियों में क्षेत्र की सहनशीलता की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया

January 13th, 12:15 pm

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया और कठिन परिस्थितियों के बीच किए गए प्रयासों और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सोनमर्ग, कारगिल और लेह में ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और जरूरी सेवाओं तक पहुँच बेहतर बनाने में टनल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल के पर्व पर बधाई दी तथा ‘चिल्लई-कलां’ की कठोर सर्दियों में क्षेत्र की सहनशीलता की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे

January 11th, 05:41 pm

पीएम मोदी, 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे और 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग टनल का उद्घाटन करेंगे। यह टनल श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है, जिससे लद्दाख में टूरिज्म और डिफेंस लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री इस प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले श्रमिकों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री 6 जनवरी को कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

January 05th, 06:28 pm

पीएम मोदी, 6 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें नए जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में चर्लपल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेलवे डिवीजन बिल्डिंग का शिलान्यास शामिल है।

आज, दुनिया भर के लोग भारत के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

October 27th, 11:30 am

इस महीने के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने यादगार पलों, खास तौर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के उलिहातू गांव की अपनी यात्रा पर बात की। उन्होंने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने एनीमेशन, आत्मनिर्भरता और फिटनेस के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट से जुड़े फ्रॉड्स के प्रति भी सतर्क किया।

जम्मू-कश्मीर के हर वर्ग के लिए बड़े इरादों के साथ चुनावी मैदान में है भाजपा: श्रीनगर में पीएम मोदी

September 19th, 12:05 pm

श्रीनगर की रैली में जम्मू-कश्मीर के उत्थान के लिए, अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंक का खात्मा, इस क्षेत्र के खिलाफ साजिश करने वाली ताकतों को हराना और यहां के नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराना, उनका इरादा और वादा है। कटड़ा की रैली में उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दलों को दो टूक कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत, जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 की वापसी नहीं करा सकती।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कटड़ा में जनसभाएं कीं

September 19th, 12:00 pm

श्रीनगर की रैली में जम्मू-कश्मीर के उत्थान के लिए, अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंक का खात्मा, इस क्षेत्र के खिलाफ साजिश करने वाली ताकतों को हराना और यहां के नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराना, उनका इरादा और वादा है। कटड़ा की रैली में उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दलों को दो टूक कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत, जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 की वापसी नहीं करा सकती।

शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण भाजपा का संकल्प: डोडा में पीएम मोदी

September 14th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है, जो आतंक मुक्त होगा और पर्यटकों के लिए स्वर्ग होगा। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए, लोगों से कहा कि जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता न करते हुए सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में चुनावी रैली की

September 14th, 12:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है, जो आतंक मुक्त होगा और पर्यटकों के लिए स्वर्ग होगा। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए, लोगों से कहा कि जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता न करते हुए सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया।

कारगिल विजय हमारे ‘सत्य, संयम और सामर्थ्य’ का अद्भुत परिचय है: लद्दाख में पीएम मोदी

July 26th, 09:30 am

पीएम मोदी ने 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये देश हमारी सेना के पराक्रमी महानायकों का सदा-सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों के दौरान डिफेंस सेक्टर में व्यापक रिफॉर्म्स से हमारी सेनाएं अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनी हैं।

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया

July 26th, 09:20 am

पीएम मोदी ने 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये देश हमारी सेना के पराक्रमी महानायकों का सदा-सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों के दौरान डिफेंस सेक्टर में व्यापक रिफॉर्म्स से हमारी सेनाएं अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनी हैं।

संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अटूट आस्था जताने के लिए देशवासियों का आभार: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

June 30th, 11:00 am

'मन की बात' के 111वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के बाद राष्ट्र के साथ फिर से जुड़ने पर खुशी जताई, भारत की लोकतांत्रिक भावना का जश्न मनाया, 'हूल दिवस' के महत्व पर प्रकाश डाला और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए वैश्विक प्रशंसा, आगामी पेरिस ओलंपिक और स्थानीय उद्यमशीलता की सफलताओं पर भी चर्चा की।

श्रीनगर में डल झील ने इस वर्ष के योग दिवस कार्यक्रम के लिए एक अद्भुत वातावरण प्रदान किया: पीएम मोदी

June 21st, 02:22 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं और बारिश के बावजूद जम्मू-कश्मीर में योग करने के लिए एकत्रित हुए लोगों की भावना की सराहना की।