प्रधानमंत्री 11 मार्च 2021 को स्वामी चिदभवानन्दजी की भगवद् गीता के किंडल संस्करण को जारी करेंगे

March 10th, 05:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च 2021 को स्वामी चिदभवानन्दजी की ‘भगवद् गीता’ के किंडल संस्करण को जारी करेंगे। यह कार्यक्रम स्वामी चिदभवानन्दजी की ‘भगवद् गीता’ की 5 लाख से ज्यादा प्रतियों की बिक्री होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। स्वामी चिदभवानन्दजी तमिलनाडु के चिरुचिरापल्ली स्थित तिरूपराथुरई में श्रीरामकृष्ण तपोवनम आश्रम के संस्थापक हैं।