प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

June 10th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी

June 10th, 02:08 pm

विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी

June 09th, 07:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा

March 24th, 09:11 pm

पीएम मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने फोन किया और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका एनर्जी कोऑपरेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

February 20th, 09:49 pm

पीएम मोदी ने भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत मित्रता की पुष्टि करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाल के दिनों में भारत-श्रीलंका संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और कई क्षेत्रों में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र रेलिक्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया

February 05th, 10:45 am

पीएम मोदी ने कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में देवनीमोरी रेलिक्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका की अपनी यात्रा को याद किया, जब इन पवित्र रेलिक्स को देश में लाने का निर्णय लिया गया था। प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी

January 03rd, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

January 03rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बात की

December 01st, 08:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमार दिसानायके के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

प्रधानमंत्री ने चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया

November 28th, 03:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने चक्रवात दितवाह से हुई तबाही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी

October 20th, 10:30 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई

October 20th, 10:00 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

आज पूरी दुनिया भारत को एक भरोसेमंद, जवाबदेह और सशक्त पार्टनर के रूप में देख रही है: ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में पीएम मोदी

October 17th, 11:09 pm

‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ को संबोधित किया

October 17th, 08:00 pm

‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।

श्रीलंका की प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

October 17th, 04:26 pm

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

स्वदेशी प्रोडक्ट्स, वोकल फॉर लोकल: त्योहारों पर 'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान

September 28th, 11:00 am

इस महीने के ‘मन की बात कार्यक्रम’ में, पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश भर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, RSS की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।

चोळा साम्राज्य का इतिहास और विरासत, भारत के सामर्थ्य एवं वास्तविक क्षमता का उद्घोष है: पीएम मोदी

July 27th, 12:30 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम में आदि तिरुवातिरै महोत्सव को संबोधित किया

July 27th, 12:25 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

April 24th, 03:29 pm

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”

रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज टेक्नोलॉजी और ट्रैडिशन का मेल है: पीएम मोदी

April 06th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया और एक ट्रेन व एक शिप को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस डेवलपमेंट से तमिलनाडु में ट्रेड और टूरिज्म को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने मौजूदा सड़क और रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र के समर्थन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि ‘आयुष्मान भारत’ और ‘जन औषधि केंद्र’ जैसी योजनाएं तमिलनाडु के लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं।