पीएम ने आंध्र प्रदेश की अपनी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं
October 16th, 09:55 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश की अपनी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं। श्रीशैलम में, श्री मोदी ने श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में प्रार्थना की और श्री शिवाजी ध्यान मंदिर तथा श्री शिवाजी दरबार हॉल का दौरा किया। इसके बाद, उन्होंने करनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।