प्रधानमंत्री ने 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।
July 26th, 03:28 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने और विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर अनाहत सिंह पर गर्व व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने भारतीय स्क्वैश टीम को विश्व कप जीत पर बधाई दी
December 15th, 10:16 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को आज बधाई दी।प्रधानमंत्री ने स्क्वैश के दिग्गज खिलाड़ी श्री राज मनचंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 04th, 03:42 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री राज मनचंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने श्री मनचंदा को भारतीय स्क्वैश के सच्चे दिग्गज के रूप में सराहना की, जो अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने श्री मनचंदा की सैन्य सेवा के दौरान प्रदर्शित राष्ट्र के प्रति उनके कार्यनिष्पादन की भी सराहना की।प्रधानमंत्री ने एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत किया
October 16th, 08:18 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स 2028 में बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश को शामिल करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को शामिल किया जाना इस अद्भुत खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दिखाता है।