प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की स्टेट विजिट के दौरान जारी जॉइंट स्टेटमेंट
August 30th, 05:56 pm
राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 से 30 अगस्त 2026 तक उज्बेकिस्तान का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
August 30th, 01:30 pm
भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी
August 29th, 10:34 am
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना की। प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय हॉकी में उनके शानदार प्रदर्शन और अमूल्य योगदान की प्रेरणा आज भी पीढ़ियों को मिल रही है।हमारी सरकार भारत में 21वीं सदी का आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
August 27th, 11:15 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद जी के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने 2036 ओलंपिक की तैयारी को देखते हुए भारत की ज्यादा से ज्यादा खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने फिटनेस को बढ़ावा देने, मुश्किल परिस्थितियों से मजबूती से निपटने और युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने खेलो इंडिया डायलॉग में हिस्सा लिया
August 27th, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद जी के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने 2036 ओलंपिक की तैयारी को देखते हुए भारत की ज्यादा से ज्यादा खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने फिटनेस को बढ़ावा देने, मुश्किल परिस्थितियों से मजबूती से निपटने और युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26th, 10:22 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के एक फिट, अनुशासित और खेल-प्रेमी देश बनाने के विजन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी उम्मीदों को साझा करना और युवाओं के नेतृत्व में एक मजबूत 'विकसित भारत' के लिए विचार देना है। 'MY Bharat' द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के जश्न के हिस्से के तौर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु
August 15th, 04:44 pm
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।प्रधानमंत्री ने एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किलिंग देने की घोषणा की
August 15th, 01:01 pm
80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, खेल, नागरिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, परमाणु ऊर्जा और महिलाओं के नेतृत्व वाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और लक्ष्यों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI से जुड़ी स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया
August 15th, 06:50 am
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।भारत ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
August 15th, 06:45 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।आपने सिर्फ पदकों की संख्या ही नहीं बढ़ाई, बल्कि पूरी पीढ़ी को तैयार किया: CWG चैंपियंस से पीएम मोदी
August 10th, 10:00 am
पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियनों के साथ बातचीत की
August 10th, 09:30 am
पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की
August 09th, 10:07 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने CWG 2026 में पदक जीतने वाले भारत के शानदार खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की, इस दौरान चैंपियंस ने गेम्स से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के सात साल
August 05th, 02:25 pm
आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के सात साल पूरे होने पर, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और 'विकसित भारत' के निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा
August 03rd, 09:55 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की है।ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: पीएम मोदी
August 02nd, 11:25 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।पीएम मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' लॉन्च किया
August 02nd, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी
August 01st, 04:53 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
August 01st, 04:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसूरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।