प्रधानमंत्री ने श्री नारायण गुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 28th, 01:22 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री नारायण गुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने श्री नारायण गुरु को एक महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता और विचारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन गरिमा और करुणा पर आधारित समाज के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा भावना के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 07th, 11:17 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें बताया गया है कि सच्ची महानता निस्वार्थ सेवा और बिना किसी फल की इच्छा के दूसरों की सहायता करने में होती है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना महान और श्रेष्ठ व्यक्तियों के जीवन का स्वाभाविक मार्ग होता है।प्रधानमंत्री ने आत्मिक विकास के महत्व पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 05th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। उन्होंने बताया कि भारत की युवा शक्ति आज इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: पीएम मोदी
August 02nd, 11:25 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।पीएम मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' लॉन्च किया
August 02nd, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी
August 01st, 04:53 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे
August 01st, 04:04 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 2 अगस्त 2026 को 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाला जन भागीदारी अभियान शुरू होगा। इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
August 01st, 04:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसूरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की
July 25th, 07:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।प्रधानमंत्री ने रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दीं
July 16th, 10:37 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि रथ यात्रा भारत की शाश्वत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति है। साथ ही, यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी तथा निस्वार्थ सेवा का भी प्रतीक है।पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, पवित्र यात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा
July 03rd, 03:53 pm
पीएम मोदी ने पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी अमरनाथ यात्रा को “हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का एक शाश्वत अध्याय” बताया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को एक पत्र लिखा है, जिसमें पवित्र यात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा गया है।पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।प्रधानमंत्री ने वडोदरा जाते समय सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की
May 11th, 05:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ से वडोदरा जाते समय ली गई सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की।प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
May 11th, 03:55 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने हमेशा से समाज की शक्ति को साथ लेकर काम किया: बेंगलुरु में पीएम मोदी
May 10th, 11:05 am
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया और कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, मेंटल हेल्थ और सामूहिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया, कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए
May 10th, 11:00 am
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया और कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, मेंटल हेल्थ और सामूहिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया
April 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए भगवान हनुमान से प्रार्थना की
April 02nd, 10:48 am
पीएम मोदी ने भगवान हनुमान जी को भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण का अद्वितीय प्रतीक बताया। उन्होंने प्रार्थना की कि महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 01st, 10:37 am
पीएम मोदी ने डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान से देश की हर पीढ़ी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित होती रहेगी।प्रधानमंत्री ने परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 01st, 10:33 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति में अमर हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।