प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सभी को बधाई दी

November 05th, 10:08 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर सभी को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़ा यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। पवित्र स्नान, दान, आरती और पूजा से जुड़ी हमारी पवित्र परंपरा सभी के जीवन को रोशन करे।

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामनाएं दीं

May 12th, 08:47 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा;

प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हुआ: पीएम मोदी

February 05th, 12:46 pm

पीएम मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा किया और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि इस अनुभव से उन्हें अपार शांति और आध्यात्मिक जुड़ाव मिला है। उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की और कुंभ की भव्यता व दिव्यता को उजागर करते हुए पवित्र आयोजन की तस्वीरों के साथ अपनी भावनाओं को एक्स पर साझा किया।

चुनाव आयोग ने समय-समय पर हमारी मतदान प्रक्रिया को मजबूत किया: मन की बात के दौरान पीएम मोदी

January 19th, 11:30 am

मन की बात के 118वें एपिसोड में पीएम मोदी ने आगामी 75वें गणतंत्र दिवस समारोह और देश के लोकतंत्र को आकार देने में भारत के संविधान के महत्व सहित प्रमुख माइलस्टोन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सैटेलाइट डॉकिंग जैसे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के बारे में बात की और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है: प्रधानमंत्री

January 13th, 09:08 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए बहुत विशेष दिन है। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है।

भारत के युवा देश को ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

March 04th, 04:24 pm

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्नाटक के तुमकूर में एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी से किसी भी प्रकार का संवाद हो, उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। पीएम मोदी ने संतों द्वारा देश को एकजुट करने और देश को सामाजिक आंतरिक बुराइयों से मुक्त करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और युवा शक्ति की अपार ऊर्जा देश बदल सकती है।

ರಾಮಕೃಷ್ಣ-ವಿವೇಕಾನಂದ ಆಶ್ರಮ, ರಾಮಕೃಷ್ಣ ನಗರ, ತುಮಕೂರು ಇಲ್ಲಿನ ಯುವ ಸಮ್ಮೇಳನ ಹಾಗೂ ಸಾಧು-ಭಕ್ತ ಸಮ್ಮೇಳನದಲ್ಲಿ ಗೌರವಾನ್ವಿತ ಪ್ರಧಾನ ಮಂತ್ರಿ ಇವರ ಭಾಷಣ

March 04th, 03:23 pm

ರಾಮಕೃಷ್ಣ-ವಿವೇಕಾನಂದ ಆಶ್ರಮ, ರಾಮಕೃಷ್ಣ ನಗರ, ತುಮಕೂರು ಇಲ್ಲಿನ ಯುವ ಸಮ್ಮೇಳನ ಹಾಗೂ ಸಾಧು-ಭಕ್ತ ಸಮ್ಮೆಳನದಲ್ಲಿ ಗೌರವಾನ್ವಿತ ಪ್ರಧಾನ ಮಂತ್ರಿ ಇವರ ಭಾಷಣ

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कर्नाटक के तुमकुरु में युवा सम्मेलन को संबोधित किया

March 04th, 12:04 pm

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्नाटक के तुमकूर में एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी से किसी भी प्रकार का संवाद हो, उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। पीएम मोदी ने संतों द्वारा देश को एकजुट करने और देश को सामाजिक आंतरिक बुराइयों से मुक्त करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और युवा शक्ति की अपार ऊर्जा देश बदल सकती है।