प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

July 06th, 12:53 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि दलाई लामा का शांति और सद्भाव का संदेश विश्वभर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गाँव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए

June 20th, 08:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और

June 18th, 02:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को नए ऊर्जा के साथ संरक्षित किया जा रहा है, मनाया जा रहा है और उन्‍हें आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपतिजी की शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया

June 10th, 07:18 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपतिजी की शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में जो कुछ भी हासिल किया गया वह भारत की जनता के सामूहिक प्रयासों और आकांक्षाओं का परिणाम है।

140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी

June 10th, 06:33 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।

पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

June 10th, 06:30 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।

प्रधानमंत्री ने मातृभूमि की पवित्र विरासत और विश्व कल्याण की प्रार्थना पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

May 21st, 09:04 am

पीएम मोदी ने भारत की आध्यात्मिकता, साहस और विश्व कल्याण की पवित्र विरासत को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। अपने संदेश में, पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्र की समृद्ध विरासत और प्राचीन संस्कृति सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण लेकर आती रहे।

प्रधानमंत्री ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, गुरु सेवा को बताया ज्ञान प्राप्ति का मार्ग

May 12th, 02:21 pm

पीएम मोदी ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि सच्चा ज्ञान गुरु के प्रति सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना से प्राप्त होता है। उन्होंने विद्या प्राप्ति में श्रद्धा, धैर्य और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। इस सुभाषितम् में ज्ञान प्राप्ति की तुलना उस व्यक्ति से की गई है जो धैर्य और निरंतर प्रयास के साथ धरती को गहराई तक खोदकर जल प्राप्त करता है।

पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भारत की सभ्यतागत यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव: पीएम मोदी

May 11th, 12:28 pm

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ से जुड़ी आस्था, ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण पीढ़ियों से चली आ रही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की स्थायी शक्ति को दर्शाता है।

सोमनाथ अमृत महोत्सव अगले हजार वर्षों तक भारत को प्रेरित करेगा: गुजरात के प्रभासपाटन में पीएम मोदी

May 11th, 10:20 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया

May 11th, 10:15 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री 10-11 मई को गुजरात का दौरा करेंगे

May 09th, 11:19 am

गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, पीएम मोदी पुनर्निर्मित किए गए सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। वह मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लेंगे, एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इसके बाद वह वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।

भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

शांति और उद्यमिता के लिए प्रसिद्ध सिक्किम तेज विकास की राह पर : Sikkim @50 पर पीएम मोदी

April 28th, 10:25 am

सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया

April 28th, 10:15 am

सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं

April 22nd, 11:28 am

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के नाम एक भावनात्मक पत्र भी साझा किया।

प्रधानमंत्री का कर्नाटक दौरा: श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन और दौरे की खास झलकियां

April 15th, 05:46 pm

पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे की कुछ झलकियाँ साझा कीं। इस दौरान उन्होंने मांड्या में स्थित श्री आदि चुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने ज्वाला पीठ का भी दौरा किया और श्री कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, उन्होंने परम पूज्य जगद्गुरु श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया

April 15th, 11:10 am

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मठ इस क्षेत्र के लिए नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह इस समृद्ध परंपरा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों से नौ अपीलें भी कीं।

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया

April 15th, 11:00 am

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मठ इस क्षेत्र के लिए नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह इस समृद्ध परंपरा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों से नौ अपीलें भी कीं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

April 02nd, 10:47 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। श्री मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे हमारे राष्ट्र का सामर्थ्य और बढ़े।”