आइए BRICS के लक्ष्यों को एक्शन में बदलें और अपनी सामूहिक ताकत से वैश्विक समाधान निकालें: ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी

September 11th, 07:19 pm

BRICS बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, मजबूत हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम और ग्लोबल बिजनेस के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'मेक इन इंडिया', 'इनोवेट विथ इंडिया' और 'स्केल फॉर द वर्ल्ड' का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने BRICS देशों से अपनी सामूहिक ताकत को वैश्विक समाधानों में बदलने और दुनिया को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

ISRO की टेक्नोलॉजी और पार्टनरशिप सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए उपयोगी: इंटरनेशनल स्पेस समिट में पीएम मोदी

September 10th, 02:50 pm

पेरिस में आयोजित इंटरनेशनल स्पेस समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा और भविष्य के विजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 से लेकर 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक भारतीय को चंद्रमा पर भेजने के लक्ष्य का उल्लेख किया। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना पर जोर देते हुए उन्होंने सभी देशों से पूरी मानवता के हित में मिलकर अंतरिक्ष की खोज करने, इनोवेशन करने और उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।

UPI भारत की फिनटेक स्टोरी का एक बड़ा चैंपियन: मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में पीएम मोदी

September 08th, 06:27 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण अप्रैल से जून तिमाही के दौरान भारत की 7.8% की मजबूत ग्रोथ को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में UPI की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने पीएम स्वनिधि योजना की बड़ी सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में फिनटेक इंडस्ट्री के लिए चार सूत्रीय रणनीतिक रोडमैप भी सामने रखा, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद नए अवसरों का लाभ उठाना है।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवन रेखा: वडोदरा, गुजरात में पीएम मोदी

September 08th, 12:30 pm

वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।

स्वामी नारायण मंदिर का उद्घाटन भारत- फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ: पीएम मोदी

September 06th, 10:40 pm

फ्रांस की राजधानी पेरिस में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया युग स्तंभ बताया। मंदिर के निर्माण में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह मंदिर मेड इन इंडिया और बिल्ट इन फ्रांस है और उम्मीद जताई कि आने वाली सदियों तक यह मंदिर दोनों देशों के बीच सहयोग और नई संभावनाओं का प्रतीक बना रहेगा।

अपनी 100 वर्षों की यात्रा में SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा: पीएम मोदी

September 05th, 07:30 pm

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।

भारत-बेल्जियम संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी हैं: बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

September 03rd, 01:00 pm

बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में, पीएम मोदी ने ट्रेड, डिफेंस, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और लोगों के बीच आपसी संबंधों में बढ़ती भारत-बेल्जियम साझेदारी को रेखांकित किया। साथ ही सहयोग को मजबूत करने और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के उद्देश्य से नई पहलों पर बल दिया।

हमें अपने साझा भूगोल को साझा अवसरों में बदलना होगा: SCO समिट में पीएम मोदी

September 01st, 01:58 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 26वीं SCO समिट को संबोधित करते हुए सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर जैसे तीन अहम स्तंभों पर मजबूत सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने साझा भौगोलिक स्थिति को साझा अवसरों में बदलने, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और SCO क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर जोर दिया।

मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

August 30th, 01:30 pm

भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में नागरिकों से नशा मुक्त भारत के मिशन से जुड़ने का आह्वान किया

August 30th, 11:30 am

इस महीने के 'मन की बात' कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने नेशनल हैंडलूम डे, स्वतंत्रता दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अगस्त के प्रमुख आयोजनों के साथ-साथ जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी त्योहारों पर चर्चा की, जिससे देशभक्ति और 'Vocal for Local' के संकल्प को मजबूती मिली। उन्होंने वन संरक्षण, भारतीय इतिहास, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की।

हमारी सरकार भारत में 21वीं सदी का आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

August 27th, 11:15 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद जी के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने 2036 ओलंपिक की तैयारी को देखते हुए भारत की ज्यादा से ज्यादा खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने फिटनेस को बढ़ावा देने, मुश्किल परिस्थितियों से मजबूती से निपटने और युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया।

दुनिया अब भारत के स्टार्टअप्स को खोजती होगी: स्पेस स्टार्टअप के CEO के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी

August 23rd, 11:42 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स कंपनियों के CEO से बातचीत की और एक नए सेक्टर में कदम रखने के उनके साहस की सराहना की। इस दौरान स्पेस सेक्टर को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोलने, भारतीय कंपनियों के लिए सरकारी मदद, रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट, लगातार रॉकेट लॉन्च करने और भारत के पहले स्पेस-फार्मा स्टार्टअप समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी

August 21st, 09:00 pm

इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।

140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी

August 15th, 07:00 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।

श्री रामनाथ कोविंद जी की ऑटो-बायोग्राफी भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक अनमोल धरोहर बनेगी: पीएम मोदी

August 12th, 09:45 am

पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी की ऑटो-बायोग्राफी 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स' के विमोचन के दौरान, पीएम मोदी ने समाज और देश के लिए उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने सभी से इस पुस्तक को पूरी तरह पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री कोविंद ने अपने आचरण के जरिए दुनिया के सामने भारत के उन मूल्यों और परंपराओं की तस्वीर पेश की, जिन पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। पीएम मोदी ने युवाओं को जीवन में शॉर्टकट अपनाने से सावधान करते हुए कहा, “शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा।”

आपने सिर्फ पदकों की संख्या ही नहीं बढ़ाई, बल्कि पूरी पीढ़ी को तैयार किया: CWG चैंपियंस से पीएम मोदी

August 10th, 10:00 am

पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।

जीवन में अपनी जिज्ञासा को हमेशा जीवित रखें: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी

August 08th, 11:15 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: पीएम मोदी

August 02nd, 11:25 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।

विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी

August 01st, 04:53 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।

आंध्र प्रदेश के पास ‘विकसित भारत’ का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य: पीएम मोदी

August 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।