प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं

July 18th, 09:54 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण से पूर्व स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं और इसे राष्ट्र की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक नए आयाम का द्वार खोलता है और नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी

July 07th, 03:15 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित

July 07th, 03:00 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा

June 28th, 08:30 pm

सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा

June 28th, 08:17 pm

पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए अहम साबित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, हेल्थकेयर, कृषि, अंतरिक्ष, समुद्री सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।

भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी

June 15th, 03:00 pm

ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।

भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी

June 14th, 04:36 pm

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया

June 14th, 03:00 pm

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Gen Z और Gen Alpha भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएगी: पीएम मोदी

December 26th, 01:30 pm

नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया और वे क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और चारों साहिबजादों का साहस और आदर्श प्रत्येक भारतीय को शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2035 तक गुलामी की मानसिकता से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

December 26th, 01:00 pm

नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया और वे क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और चारों साहिबजादों का साहस और आदर्श प्रत्येक भारतीय को शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2035 तक गुलामी की मानसिकता से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा।

“मैत्री पर्व” भारत और ओमान के बीच मित्रता का उत्सव है: मस्कट में सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी

December 18th, 12:32 pm

मस्कट में भारतीय समुदाय के सदस्यों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया और छात्रों को इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

पीएम मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

December 18th, 12:31 pm

मस्कट में भारतीय समुदाय के सदस्यों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने प्रवासी समुदाय के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया और छात्रों को इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

November 23rd, 09:41 pm

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप को अपनाने का स्वागत किया और जून 2025 में कनानास्किस में हुई मीटिंग के बाद से रिश्तों में आई नई तेजी की सराहना की। पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम को भारत आने का न्योता दिया।

हमें अपनी अप्रोच को ‘जॉब्स ऑफ टुडे’ से ‘कैपेबिलिटीज ऑफ टुमारो’ की ओर तेजी से चेंज करना होगा: G20 जोहान्सबर्ग समिट सेशन-3 में पीएम मोदी

November 23rd, 04:05 pm

जोहान्सबर्ग में G20 समिट के तीसरे सेशन में, पीएम मोदी ने जरूरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के तरीके में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने बताया कि इंडिया-AI मिशन के तहत आसान और तेज कम्प्यूटिंग क्षमता तैयार की जा रही है। पीएम ने सभी G20 देशों को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे भारत फरवरी 2026 में होस्ट करेगा, जिसकी थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' होगी।

प्रधानमंत्री ने “सभी के लिए न्यायपूर्ण और समान भविष्य” पर G20 सेशन को संबोधित किया

November 23rd, 04:02 pm

जोहान्सबर्ग में G20 समिट के तीसरे सेशन में, पीएम मोदी ने जरूरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के तरीके में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने बताया कि इंडिया-AI मिशन के तहत आसान और तेज कम्प्यूटिंग क्षमता तैयार की जा रही है। पीएम ने सभी G20 देशों को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे भारत फरवरी 2026 में होस्ट करेगा, जिसकी थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' होगी।

पीएम 3 नवंबर को ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे

November 02nd, 09:29 am

पीएम मोदी 3 नवंबर को ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025’ का उद्घाटन करेंगे। वे ₹1 लाख करोड़ के ‘रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) स्कीम फंड’ को लॉन्च करेंगे, जिससे देश के R&D इकोसिस्टम को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। ESTIC 2025 में जाने-माने वैज्ञानिकों के भाषण, पैनल डिस्कशन, प्रेजेंटेशन और टेक्नोलॉजी शोकेस होंगे, जो भारत के साइंस व टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को और मज़बूत करेंगे।

CETA भारत और यूके के बीच shared progress, shared prosperity और shared peoples का रोडमैप है: भारत-यूके सीईओ फोरम में पीएम मोदी

October 09th, 04:41 pm

भारत-यूके सीईओ फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि यह फोरम, भारत-यूके स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का एक अहम पिलर बनकर उभरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि CETA केवल एक ट्रेड समझौता नहीं है बल्कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच shared progress, shared prosperity और shared peoples का रोडमैप है। उन्होंने भारत-यूके पार्टनरशिप में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए Vision 2035 की घोषणा की।

आत्मनिर्भरता के साथ स्पेस लक्ष्यों को प्राप्त करना ही भारत की सफलता का मार्ग: पीएम मोदी

August 19th, 09:43 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बातचीत की और स्पेस ट्रैवल के ट्रांसफॉर्मेटिव एक्सपीरियंस को समझा। उन्होंने 40-50 लोगों का एक स्ट्रॉन्ग पूल बनाने पर बल दिया तथा भारत के आगामी मिशनों, गगनयान और स्पेस स्टेशन पर प्रकाश डाला। एस्ट्रोनॉट शुक्ला ने स्पेस के यूनिक एनवायरनमेंट का उल्लेख किया, जबकि पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत का आत्मनिर्भर अप्रोच ही उसके महत्वाकांक्षी स्पेस विजन को सफल बनाएगा।

प्रधानमंत्री से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मुलाकात

August 19th, 09:42 am