PM Modi disburses incentives worth around ₹2,400 crore under the Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana
June 19th, 05:00 pm
Prime Minister Shri Narendra Modi, today addressed beneficiaries, industry representatives, and stakeholders associated with the Prime Minister Viksit Bharat Rozgar Yojana, reaffirming the Government’s commitment to empowering India’s youth and accelerating employment generation across the country.भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी
June 18th, 11:41 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
June 18th, 09:30 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने G7 समिट में “AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने” पर आयोजित सेशन को संबोधित किया
June 18th, 05:01 am
पीएम मोदी ने फ्रांस में आयोजित G7 समिट में AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने AI के लिए भारत के MANAV विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI का विकास इंक्लूसिविटी, सुरक्षा और जनहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेफ-बाय-डिजाइन AI सिस्टम बनाने, डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि AI के लाभ ग्लोबल साउथ सहित दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए।AI का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, लोगों को अधिक विकल्प और अवसर प्रदान करना तथा मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए: G7 में पीएम मोदी
June 17th, 09:20 pm
G7 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI की जरूरत पर जोर दिया, जो लोगों की क्षमताओं का विस्तार करे और साथ ही उनकी गरिमा तथा पसंद की स्वतंत्रता की रक्षा भी करे। उन्होंने भारत के MANAV विजन का जिक्र किया, 'सुरक्षित डिजाइन वाले AI सिस्टम विकसित करने का आह्वान किया और डीपफेक तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत सहयोग की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI के लाभ दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए, जिनमें ग्लोबल साउथ के देश भी शामिल हैं।प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 15th, 05:40 pm
पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ ट्रेड, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन, टैलेंट मोबिलिटी, AI और सुपरकंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और हाल ही में आयोजित हुए भारत-EU समिट के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्लोवाकिया का आभार भी जताया।भारत-स्लोवाकिया जॉइंट स्टेटमेंट
June 15th, 05:32 pm
स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 15 जून 2026 को स्लोवाकिया का दौरा किया। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी माना कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग और सहभागिता के एक नए चरण में ले जाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की
May 20th, 07:19 pm
पीएम मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी IMEC कॉरिडोर के महत्व पर भी चर्चा की और पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 18th, 04:44 pm
भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।प्रधानमंत्री ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई को बधाई दी
May 03rd, 03:16 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी है।परिणामों की सूची: ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर का भारत दौरा
April 16th, 03:01 pm
ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में ऑडियो-विजुअल, रक्षा, फूड सेफ्टी और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जॉइंट स्टेटमेंट में यह भी बताया गया की 2026 की शरद ऋतु में वियना में एक द्विपक्षीय स्पेस इंडस्ट्री सेमिनार आयोजित किया जाएगा।भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी
March 12th, 10:47 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया
March 12th, 08:30 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।भारत-कनाडा जॉइंट लीडर्स स्टेटमेंट
March 02nd, 05:05 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने नवीनीकृत भारत-कनाडा स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक मार्गदर्शक फ्रेमवर्क के रूप में वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है: भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
March 02nd, 11:40 am
भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत में स्वागत किया और बैंकिंग सेक्टर में उनके नेतृत्व के अनुभव पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने इनोवेशन,क्रिटिकल मिनरल्स, स्पेस, एनर्जी, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में भारत-कनाडा की बढ़ती साझेदारी पर बल दिया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा।भारत-इजराइल संयुक्त वक्तव्य
February 26th, 07:44 pm
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंधों में हुई बड़ी प्रगति को रेखांकित किया। वे अपनी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए, जिसका नाम 'शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए एक विशेष रणनीतिक साझेदारी' होगा।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।स्पेन सरकार के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा
February 18th, 05:08 pm
स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज 18 से 19 फरवरी 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नेताओं ने भरोसा जताया कि ‘ड्यूल ईयर’ के जरिए मजबूत हो रहे द्विपक्षीय रिश्ते भारत-स्पेन साझेदारी को नई गति देंगे।‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ दोनों देशों की इनोवेट और नेतृत्व करने की साझा प्रतिबद्धता है: इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में पीएम मोदी
February 18th, 12:07 pm
मुंबई में ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति मैक्रों ने 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में इनोवेशन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी से भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया, जहां टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा करे और प्रोग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़े।भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 17th, 04:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।