प्रधानमंत्री 25 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में भाग लेंगे
September 24th, 06:33 pm
पीएम मोदी 25 सितंबर को नई दिल्ली में ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025’ में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर, फूड सस्टेनेबिलिटी और पौष्टिक एवं ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्शन में भारत की क्षमताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। WFI में PMFME स्कीम के तहत, फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर के माइक्रो प्रोजेक्ट्स के लिए लाभार्थियों को ₹770 करोड़ से अधिक की क्रेडिट-लिंक्ड सहायता प्रदान की जाएगी।प्रधानमंत्री ने एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 08th, 07:20 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह जीत और भी खास है क्योंकि भारतीय टीम ने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है।प्रधानमंत्री ने एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में भारतीय दल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी
June 02nd, 03:01 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा, पूरी प्रतियोगिता में प्रत्येक एथलीट की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से देश में विकास का एक नया माहौल बनेगा : पीएम मोदी
August 06th, 11:30 am
एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का जो संकल्प लिया है, ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके एक प्रतीक बनेंगे। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित होने वाले इन रेलवे स्टेशनों में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक भी दिखेगी।प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया
August 06th, 11:05 am
एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का जो संकल्प लिया है, ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके एक प्रतीक बनेंगे। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित होने वाले इन रेलवे स्टेशनों में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक भी दिखेगी।प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं
May 10th, 12:52 pm
मैं कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री यून सुक-योल को आज अपने कार्यकाल की शुरुआत करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनसे जल्द ही मिलने और भारत-कोरिया गणराज्य के संबंधों को और मजबूत करने और समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति-निर्वाचित महामहिम यून सुक-योल से फोन पर बात की
March 17th, 02:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति-निर्वाचित महामहिम यून सुक-योल के साथ फोन पर बात की।प्रधानमंत्री 11 फरवरी को वन ओशन समिट के उच्चस्तरीय सत्र में भाग लेंगे
February 10th, 07:42 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को एक वीडियो संदेश के माध्यम से वन ओशन समिट के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वस्थ एवं समावेशी समुद्री इकोसिस्टम के संरक्षण और समर्थन की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के बीच फोन पर बातचीत हुई
October 21st, 03:53 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के साथ फोन पर बातचीत की।प्रधानमंत्री ने कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और वहां की जनता को शुभकामनाएं दी
June 25th, 07:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 1950 में हुए कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरियाई प्रायद्वीप में शांति की खोज में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री को अनेक देशों के नेताओं ने बधाई दी
June 04th, 06:52 pm
लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री मून-जे-इन, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति श्री ई.डी. मनन्गवा और मोजाम्बीक के राष्टपति श्री फिलिप जेसिंटो न्यूसी ने आज फोन पर बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी को ‘सियोल शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया
February 22nd, 10:55 am
प्रधानमंत्री मोदी को आज ‘सियोल शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 130 करोड़ भारतीयों को पुरस्कार समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मेरा मानना है कि यह पुरस्कार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप नहीं है, बल्कि भारत के 130 करोड़ लोगों के लिए है। पिछले 5 वर्षों में भारत ने जो सफलता हासिल की है, वह भारत के लोगों की आकांक्षाओं, प्रेरणा और प्रयासों का परिणाम है। उनकी ओर से मैं पुरस्कार स्वीकार करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने पुरस्कार राशि को नमामि गंगे पहल के लिए दान किया।प्रधानमंत्री मोदी ने कोरिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस बैठक को संबोधित किया
February 22nd, 08:42 am
कोरिया के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी बढ़ती साझेदारी में रक्षा क्षेत्र की अहम भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के गृह मंत्रालय और कोरिया की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के बीच संपन्न हुआ MOU हमारे counter-terrorism सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद, राष्ट्रपति मून के संवेदना और समर्थन के संदेश के लिए हम उनके आभारी हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ अपने द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।राजदूत एक ही होता है लेकिन हर हिन्दुस्तानी जहां भी हो वो राष्ट्रदूत होता है: प्रधानमंत्री मोदी
February 21st, 06:01 pm
दक्षिण कोरिया के सियोल में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के योगदान के लिए उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने उन्हें 'राष्ट्रदूत' (देश के राजदूत) कहकर संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत-दक्षिण कोरिया के मजबूत संबंधों का भी उल्लेख किया और पिछले साढ़े 4 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के बारे में बात की।प्रधानमंत्री ने कोरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
February 21st, 06:00 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने सोल में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत और कोरिया के बीच संबंध सिर्फ व्यापारिक अनुबंधों पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों का मुख्य आधार लोगों से लोगों का संपर्क है।प्रधानमंत्री ने सियोल के योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
February 21st, 01:01 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के सियोल में योनेसी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, “बापू के विचार और आदर्श हमें मानवता के सामने 2 चुनौतियों आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खतरे से उबरने में हमारी मदद कर सकते हैं।PM Modi addresses India - Republic of Korea Business Symposium
February 21st, 10:55 am
भारत-कोरिया व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अवसरों की भूमि के रूप में उभरा है। पीएम मोदी ने कहा की, “पिछले 4 वर्षों में हम वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 65 स्थान की छलांग लगाकर 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं और हम अगले साल तक शीर्ष 50 में शामिल होने के लिए दृढ़ हैं।”Prime Minister Modi arrives in Seoul, Republic of Korea
February 21st, 08:26 am
PM Narendra Modi landed in Seoul, marking the start of his visit to the Republic of Korea. He will be participating in various programmes during the visit, aimed at boosting trade and cultural ties with the Republic of Korea.कोरिया गणराज्य की यात्रा पर रवाना होने से पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य
February 20th, 02:30 pm
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मून जे-इन के निमंत्रण पर कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मून के साथ प्रमुख व्यापारियों, भारतीय समुदाय के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला से मिले
November 05th, 05:53 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला महामहिम श्रीमती किम जुंग-सूक से मुलाकात की।