प्रधानमंत्री ने सोनल पटेल को पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
August 07th, 08:38 am
जब प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता का मेल हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। सोनल पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इसे अक्षरशः सिद्ध किया है। उन्हें बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे आने वाले समय में खुद की अलग पहचान बनाती रहें। #चीयर4इंडिया। : पीएम नरेन्द्र मोदी