आज समय की मांग है कि हम “वोकल फॉर लोकल” को एक जन आंदोलन बनाएं: वडोदरा में पीएम मोदी

May 11th, 06:15 pm

वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया

May 11th, 06:00 pm

वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने वडोदरा जाते समय सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की

May 11th, 05:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ से वडोदरा जाते समय ली गई सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की।

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा किए गए रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया

May 11th, 04:13 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा प्रस्तुत एक रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महापूजा और कुंभ अभिषेक किया

May 11th, 03:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महापूजा और कुंभाभिषेक किया।

पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भारत की सभ्यतागत यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव: पीएम मोदी

May 11th, 12:28 pm

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ से जुड़ी आस्था, ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण पीढ़ियों से चली आ रही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की स्थायी शक्ति को दर्शाता है।

सोमनाथ अमृत महोत्सव अगले हजार वर्षों तक भारत को प्रेरित करेगा: गुजरात के प्रभासपाटन में पीएम मोदी

May 11th, 10:20 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया

May 11th, 10:15 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया

May 10th, 09:35 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। गुजरात की उल्लेखनीय विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राज्य कभी केवल नमक उत्पादन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह सेमीकंडक्टर, मेट्रो कोच, रेलवे इंजन, नवीकरणीय ऊर्जा और उभरते एविएशन मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बन गया है। उन्होंने राज्य की निरंतर प्रगति और विकास का श्रेय गुजरात की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।

प्रधानमंत्री 10-11 मई को गुजरात का दौरा करेंगे

May 09th, 11:19 am

गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, पीएम मोदी पुनर्निर्मित किए गए सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। वह मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लेंगे, एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इसके बाद वह वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।

सोमनाथ का इतिहास विनाश या पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी

January 11th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।

पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया

January 11th, 11:41 am

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ दौरे की यादगार झलकियाँ साझा कीं

January 10th, 11:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ दौरे की झलकियाँ साझा कीं, जहाँ #SomnathSwabhimanParv के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में, प्रधानमंत्री ने ओंकार मंत्र जाप में भाग लिया और ड्रोन शो देखा। उन्होंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे

January 09th, 12:10 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी 2026 को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेने के लिए सोमनाथ जाएंगे। वे ओंकार मंत्र जाप में शामिल होंगे, ड्रोन शो देखेंगे, शौर्य यात्रा में भाग लेंगे और मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री सोमनाथ की चिरस्थायी विरासत की स्मृति में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।

प्रधानमंत्री 10 से 12 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे

January 09th, 12:02 pm

पीएम मोदी 10 से 12 जनवरी, 2026 तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे, राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस, अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन करेंगे और अहमदाबाद तथा गांधीनगर में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी ने राष्ट्र की सामूहिक चेतना को जागृत करने में सोमनाथ धाम की शाश्वत भूमिका को रेखांकित किया

January 09th, 08:44 am

पीएम मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक को साझा करके पवित्र सोमनाथ धाम को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सामूहिक चेतना को जागृत करने में इसकी शाश्वत भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ की दिव्य ऊर्जा आस्था, साहस और आत्मसम्मान के मार्ग को आलोकित करती हुई युगों से सभी भारतवासियों के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

January 08th, 10:22 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उस शाश्वत सभ्यतागत भावना का स्‍मरण किया जिसने एक सहस्राब्दी से भी अधिक समय से लाखों लोगों के ह्दय में सोमनाथ को जीवित रखा है।

अर्बन एरिया हमारे ग्रोथ सेंटर हैं, हमें अर्बन बॉडीज को इकोनॉमी का ग्रोथ सेंटर बनाना होगा: गांधीनगर में पीएम मोदी

May 27th, 11:30 am

पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करते हुए और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदियों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट के प्रति गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत अपने नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।

पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी के 20वीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया

May 27th, 11:09 am

पीएम मोदी ने गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। भारत के गहरे सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करते हुए और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदियों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट के प्रति गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत अपने नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।

140 करोड़ भारतीय ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए एकजुट हैं: दाहोद, गुजरात में पीएम मोदी

May 26th, 11:45 am

पीएम मोदी ने गुजरात के दाहोद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 140 करोड़ भारतीय ‘विकसित भारत’ के निर्माण में एकजुट हैं। उन्होंने देश के भीतर जरूरी सामान के निर्माण के महत्व पर जोर दिया। पीएम ने रेखांकित किया कि गुजरात ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। साथ ही उन्होंने सैन्य बलों को सम्मान देने के लिए बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं की उपस्थिति की सराहना की।