भारत की विकास यात्रा को भगवान स्वामीनारायण का आशीर्वाद मिलता रहेगा: पीएम मोदी
January 23rd, 02:12 pm
पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षापत्री के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण ने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और आज उनके अनुयायियों द्वारा समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के कितने ही अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रबुद्ध संगठनों से ज्ञान भारतम मिशन में अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया
January 23rd, 02:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षापत्री के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण ने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और आज उनके अनुयायियों द्वारा समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के कितने ही अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रबुद्ध संगठनों से ज्ञान भारतम मिशन में अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया।सोमनाथ का इतिहास विनाश या पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी
January 11th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया
January 11th, 11:41 am
पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने सोमनाथ दौरे की यादगार झलकियाँ साझा कीं
January 10th, 11:00 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ दौरे की झलकियाँ साझा कीं, जहाँ #SomnathSwabhimanParv के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में, प्रधानमंत्री ने ओंकार मंत्र जाप में भाग लिया और ड्रोन शो देखा। उन्होंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे
January 09th, 12:10 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी 2026 को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेने के लिए सोमनाथ जाएंगे। वे ओंकार मंत्र जाप में शामिल होंगे, ड्रोन शो देखेंगे, शौर्य यात्रा में भाग लेंगे और मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री सोमनाथ की चिरस्थायी विरासत की स्मृति में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।प्रधानमंत्री 10 से 12 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे
January 09th, 12:02 pm
पीएम मोदी 10 से 12 जनवरी, 2026 तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे, राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस, अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन करेंगे और अहमदाबाद तथा गांधीनगर में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे।पीएम मोदी ने राष्ट्र की सामूहिक चेतना को जागृत करने में सोमनाथ धाम की शाश्वत भूमिका को रेखांकित किया
January 09th, 08:44 am
पीएम मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक को साझा करके पवित्र सोमनाथ धाम को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सामूहिक चेतना को जागृत करने में इसकी शाश्वत भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ की दिव्य ऊर्जा आस्था, साहस और आत्मसम्मान के मार्ग को आलोकित करती हुई युगों से सभी भारतवासियों के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
January 08th, 10:22 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उस शाश्वत सभ्यतागत भावना का स्मरण किया जिसने एक सहस्राब्दी से भी अधिक समय से लाखों लोगों के ह्दय में सोमनाथ को जीवित रखा है।