कैबिनेट ने ₹5,070 करोड़ के बजट के साथ प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को मंजूरी दी

July 31st, 04:11 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 5,070 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत एनर्जी स्टोरेज सुविधा के साथ 5,000 MW क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स को विकसित किया जाएगा। यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगी, बिजली ग्रिड को मजबूत करेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

भारत-सेशेल्स उच्चस्तरीय आभासी कार्यक्रम (8 अप्रैल, 2021)

April 07th, 06:02 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अप्रैल, 2021 को सेशेल्स में भारतीय परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम वैवेल रामकलावन के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे।