पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की
March 27th, 09:22 pm
पश्चिम एशिया संघर्ष पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने COVID-19 महामारी के दौरान सामूहिक प्रयास को याद किया, जब केंद्र और राज्यों ने टीम इंडिया के रूप में मिलकर काम किया था। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों से निपटने में उसी भावना को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने राज्यों से वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के प्रयासों में तेजी लाने का भी आग्रह किया।बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है: पश्चिम एशिया संघर्ष पर लोकसभा में पीएम मोदी
March 23rd, 02:15 pm
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और स्थिति का फायदा उठाने वालों के प्रति आगाह किया।पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन
March 23rd, 02:00 pm
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और स्थिति का फायदा उठाने वालों के प्रति आगाह किया।LDF और UDF ने केरलम् को युवा शक्ति से वंचित कर दिया: एर्नाकुलम में पीएम मोदी
March 11th, 03:00 pm
आज एर्नाकुलम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और भरोसा केरलम के विकास और राज्य में नई राजनीतिक दिशा की मजबूत इच्छा को दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की आकांक्षाएं साफ बताती हैं कि लोग तेज विकास और नए अवसर चाहते हैं।पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 11th, 02:20 pm
आज एर्नाकुलम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और भरोसा केरलम के विकास और राज्य में नई राजनीतिक दिशा की मजबूत इच्छा को दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की आकांक्षाएं साफ बताती हैं कि लोग तेज विकास और नए अवसर चाहते हैं।ये सभी प्रोजेक्ट विकसित केरलम के हमारे संकल्प को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएंगे: एर्नाकुलम में पीएम मोदी
March 11th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया और इन पहलों के लिए केरलमवासियों को बधाई दी। ये प्रोजेक्ट्स पेट्रोलियम, सौर ऊर्जा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बहु-क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स राज्य के समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होंगे।पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में 11,000 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ कर राष्ट्र को समर्पित किया
March 11th, 01:30 pm
पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया और इन पहलों के लिए केरलमवासियों को बधाई दी। ये प्रोजेक्ट्स पेट्रोलियम, सौर ऊर्जा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बहु-क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स राज्य के समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होंगे।प्रधानमंत्री 11 मार्च को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे
March 09th, 09:54 pm
पीएम मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे केरलम के एर्नाकुलम में एनर्जी और कनेक्टिविटी से जुड़े ₹10,800 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री, अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत तीन रीडेवलप्ड रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी और रेलवे सर्विसेज को कवर करने वाले ₹5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।भारत-कनाडा जॉइंट लीडर्स स्टेटमेंट
March 02nd, 05:05 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने नवीनीकृत भारत-कनाडा स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक मार्गदर्शक फ्रेमवर्क के रूप में वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।परिणामों की सूची: कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
March 02nd, 05:04 pm
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें तकनीकी और इनोवेशन, एनर्जी, एजुकेशन, क्रिटिकल मिनरल्स और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही, एक महत्वाकांक्षी और दोनों देशों के लिए लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की दिशा में बातचीत शुरू करने के लिए आवश्यक रूपरेखा (ToR) को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23rd, 08:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।भारत की ग्रोथ से जुड़ी फैक्ट शीट; रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र की सक्सेस स्टोरी है: राजकोट में पीएम मोदी
January 11th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ व सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया
January 11th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।आज जॉर्डन के हर बिजनेस, हर इन्वेस्टर के लिए भी भारत में अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं: भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी
December 16th, 12:24 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया
December 16th, 12:23 pm
पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।भारत आज ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है: पीएम मोदी
December 06th, 08:14 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 को संबोधित किया
December 06th, 08:13 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।IBSA पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन सकता है: जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी
November 23rd, 12:45 pm
पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित IBSA लीडर्स की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि IBSA देशों की पिछले तीन G20 अध्यक्षताओं के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं। उन्होंने यह भी जोर दिया कि IBSA एक अहम मंच है जो तीन महाद्वीपों, तीन बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों और तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ता है।