प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
July 22nd, 07:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'विकसित भारत' बनाने का सपना एक 'जन-आंदोलन' बनना चाहिए और भारत के युवा इस विजन की नींव बनें। बैठक के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन, अनुभवों और सामने आ रही चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भारत- जापान का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:14 pm
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने एक सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित AI इकोसिस्टम के साझा विजन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत-जापान सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह साझेदारी AI गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट में सहयोग को बढ़ावा देगी, साथ ही इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ में मजबूत AI ग्रोथ का समर्थन करेगी।प्रधानमंत्री ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दी
May 16th, 01:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि सिक्किम इस वर्ष अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का अत्यंत महत्व है और हम इसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान सिक्किम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों के स्नेह और प्रेम से अत्यंत अभिभूत हुए।प्रधानमंत्री ने श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी
May 10th, 11:10 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने निस्वार्थ सेवा और करुणा की भावना को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 06th, 09:12 am
पीएम मोदी ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया, जिसमें कहा गया है कि किसी भी जीव के प्रति द्वेष न रखना सर्वोच्च आचरण माना जाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्ची मानवता की पहचान है। ऐसे कार्य व्यक्ति को आंतरिक खुशी देते हैं और समाज के कल्याण में भी योगदान करते हैं।प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे
April 26th, 03:46 pm
पीएम मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में एक महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। साथ ही हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगा।UDF और LDF कट्टरपंथी ताकतों को बढ़ावा देकर और करप्शन में लिप्त होकर डबल नुकसान पहुंचा रहे हैं: पीएम मोदी
April 02nd, 05:00 pm
पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पहल के तहत केरलम में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन में जोश भरा और भरोसा जताया कि राज्य एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। केरलम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव अभियान में भाजपा-एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर दिख रही है।पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत केरलम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की
April 02nd, 04:30 pm
पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पहल के तहत केरलम में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन में जोश भरा और भरोसा जताया कि राज्य एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। केरलम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव अभियान में भाजपा-एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर दिख रही है।प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 01st, 10:37 am
पीएम मोदी ने डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान से देश की हर पीढ़ी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित होती रहेगी।प्रधानमंत्री ने परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 01st, 10:33 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति में अमर हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक सर्वे को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की समग्र तस्वीर बताया
January 29th, 08:31 pm
पीएम मोदी ने कहा कि पेश किया गया इकोनॉमिक सर्वे, भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक समग्र तस्वीर दिखाता है और चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में देश की लगातार प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सर्वे; मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स, लगातार ग्रोथ और राष्ट्र-निर्माण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती भूमिका पर जोर देता है।पीएम मोदी ने सामाजिक कल्याण के लिए सुभाषितम के माध्यम से परोपकारी विचारों की शक्ति पर जोर दिया
December 31st, 09:06 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मूल्यों पर अपने दैनिक चिंतन को जारी रखते हुए एक संस्कृत श्लोक साझा किया, जिसमें सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने में परोपकारी सोच के महत्व पर जोर दिया है। श्लोक में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि अच्छी सोच और सकारात्मक संकल्प को बढ़ावा देने से सभी प्रयासों की पूर्ति होती है।प्रधानमंत्री ने श्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 12th, 10:26 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री पाटिल एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था।भारत के कई स्पेस मिशंस का नेतृत्व महिला वैज्ञानिक कर रही हैं: GLEX 2025 में पीएम मोदी
May 07th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने GLEX 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने 1963 में एक साधारण रॉकेट लॉन्च से चंद्रमा के साउथ पोल के पास सफल लैंडिंग तक भारत की शानदार प्रगति को दर्शाया। उन्होंने मंगल मिशन की सफलता, स्पेस टेक में उपलब्धियों और भविष्य के मिशनों जैसे गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन स्पेस एक्सप्लोरेशन (GLEX) 2025 को संबोधित किया
May 07th, 11:30 am
पीएम मोदी ने GLEX 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने 1963 में एक साधारण रॉकेट लॉन्च से चंद्रमा के साउथ पोल के पास सफल लैंडिंग तक भारत की शानदार प्रगति को दर्शाया। उन्होंने मंगल मिशन की सफलता, स्पेस टेक में उपलब्धियों और भविष्य के मिशनों जैसे गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की सराहना की।बीते 10 सालों में भारत ने incremental change से आगे बढ़कर impactful transformation तक का सफर देखा है: सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी
April 21st, 11:30 am
पीएम मोदी ने संविधान के 75 साल पूरे होने और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित किया। समग्र विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों से प्रभावशाली बदलाव लाने और 'विकसित भारत' के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान किए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस को संबोधित किया
April 21st, 11:00 am
पीएम मोदी ने संविधान के 75 साल पूरे होने और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित किया। समग्र विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों से प्रभावशाली बदलाव लाने और 'विकसित भारत' के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान किए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की
April 17th, 08:05 pm
पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री के विजन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के साथ अपने मजबूत संबंधों को याद किया और उनके सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।