विकसित भारत का रास्ता भी युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।प्रधानमंत्री 19 जून को PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी करेंगे
June 17th, 03:14 pm
पीएम मोदी 19 जून को प्रधानमंत्री विकास और रोजगार प्रोत्साहन योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी करेंगे। इस योजना से देश भर में 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिली है। कर्मचारियों और नियोक्ताओं, दोनों को सहयोग देकर यह योजना औपचारिक रोजगार बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत करने और 'विकसित भारत' के विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
June 15th, 03:00 pm
ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 22nd, 01:00 pm
भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी
March 13th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
March 13th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा
February 08th, 11:05 am
पीएम मोदी की मलेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार निवारण, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा, सेमीकंडक्टर, बीमा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित कई महत्वपूर्ण एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए गए और 10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।श्री सत्य साईं बाबा ने आध्यात्म का उपयोग समाज और जनकल्याण के लिए किया: पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में पीएम
November 19th, 11:00 am
पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया
November 19th, 10:30 am
पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।मानसून सत्र, भारत के बढ़ते कद और लोकतांत्रिक ताकत का प्रतीक: पीएम मोदी
July 21st, 10:30 am
पीएम मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उन्होंने पहलगाम नरसंहार का उल्लेख किया और पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के एकजुट स्वर की सराहना की। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया, विशेषकर UPI की वैश्विक मान्यता को भी रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलवाद और माओवाद में कमी आ रही है। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की भी सराहना की।संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी का संबोधन
July 21st, 09:54 am
पीएम मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन में, उन्होंने पहलगाम नरसंहार का उल्लेख किया और पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के एकजुट स्वर की सराहना की। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया, विशेषकर UPI की वैश्विक मान्यता को भी रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलवाद और माओवाद में कमी आ रही है। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की भी सराहना की।भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में पीएम मोदी
July 04th, 09:30 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया
July 04th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना (2024-2028)
August 22nd, 08:22 pm
22 अगस्त, 2024 को वारसॉ में आयोजित वार्ता के दौरान भारत और पोलैंड के प्रधानमंत्रियों द्वारा आम सहमति के आधार पर और रणनीतिक साझेदारी की स्थापना से द्विपक्षीय सहयोग में आई तेजी को मान्यता देते हुए, दोनों पक्षों ने एक पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार करने और उसे क्रियान्वित करने पर सहमति व्यक्त की है, जो वर्ष 2024-2028 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करेगी।भारत और पोलैंड का संयुक्त वक्तव्य "रणनीतिक सहयोग की स्थापना"
August 22nd, 08:21 pm
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनल्ड टुस्क के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 21-22 अगस्त तक पोलैंड की आधिकारिक यात्रा की। यह ऐतिहासिक यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अपने संबंधों की पूरी क्षमता को साकार करने की प्रतिबद्धता जताते हुए, दोनों नेताओं ने भारत-पोलैंड द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।भारत और पोलैंड अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करेंगे: वारसॉ में पीएम मोदी
August 22nd, 03:00 pm
पीएम मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनल्ड टुस्क ने वारसॉ में द्विपक्षीय वार्ता की। इस अवसर पर एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की सत्तरवीं वर्षगांठ और पैंतालीस साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के पोलैंड दौरे के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।