प्रधानमंत्री ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ को सराहा

August 31st, 05:09 pm

पीएम मोदी ने FY 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% GDP ग्रोथ की सराहना करते हुए इसे असाधारण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के लोगों की सामूहिक ताकत को दर्शाती है। पीएम ने कहा कि एक बार फिर आलोचक नाकाम रहे और भारत ने कामयाबी हासिल की।

प्रधानमंत्री को उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड लीडर्स को दिया जाने वाले सर्वोच्च सम्मान "ओली दराजली दोस्तलिक" से सम्मानित किया गया

August 30th, 05:50 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड लीडर्स को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ओली दराजली दोस्तलिक से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और साझा विरासत का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में नागरिकों से नशा मुक्त भारत के मिशन से जुड़ने का आह्वान किया

August 30th, 11:30 am

इस महीने के 'मन की बात' कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने नेशनल हैंडलूम डे, स्वतंत्रता दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अगस्त के प्रमुख आयोजनों के साथ-साथ जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी त्योहारों पर चर्चा की, जिससे देशभक्ति और 'Vocal for Local' के संकल्प को मजबूती मिली। उन्होंने वन संरक्षण, भारतीय इतिहास, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की।

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान के युवा मित्रों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की

August 29th, 05:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्बेकिस्तान की अपनी यात्रा से पहले वहां के युवा मित्रों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की। उनके उत्साह को दर्शाने वाला एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हिंदी में इतनी खूबसूरती से अपनी बात कहते देखना विशेष रूप से सुखद था।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी

August 29th, 10:34 am

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना की। प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय हॉकी में उनके शानदार प्रदर्शन और अमूल्य योगदान की प्रेरणा आज भी पीढ़ियों को मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया

August 28th, 04:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे साम्राज्य के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस वर्ष की शुरुआत में नॉर्वे की यात्रा के दौरान उनसे हुई मुलाकात का स्मरण करते हुए, श्री मोदी ने नॉर्वे की जनता और राष्ट्र के प्रति उनकी गर्मजोशी एवं गहन सेवा भावना को सराहा।

प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह की झलकियां साझा कीं

August 28th, 01:37 pm

पीएम मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षाबंधन समारोह के यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और आनंद लेकर आए तथा स्नेह एवं सौहार्द के बंधनों को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

August 28th, 01:35 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने महात्मा अय्यंकाली को सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक रूप से वंचित लोगों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिए शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने, कृषि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और निर्धनों की सेवा करने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव का उल्लेख किया

August 28th, 12:12 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अभूतपूर्व विस्तार और परिवर्तनकारी परिणामों का उल्लेख किया है। श्री मोदी ने कहा कि जन धन योजना के अभूतपूर्व प्रभाव ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और देश भर के लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं

August 28th, 12:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की है कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि रक्षा बंधन के माध्यम से मनाया जाने वाला प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का यह बंधन सदा मजबूत और अटूट बना रहे।

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और संरक्षण के भाव को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

August 28th, 12:08 pm

आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें रक्षा की शुभ शक्ति और आशीर्वाद का महत्व बताया गया है। इस सुभाषितम् में कहा गया है कि रक्षा सूत्र विजय, सुख, संतान, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद लेकर आता है।

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

August 28th, 12:06 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा कि संस्कृत की शाश्वत समृद्धि भारत के ज्ञान, विचार और रचनात्मकता का निरंतर माध्यम रही है। श्री मोदी ने कहा, इस विशेष दिन पर, हम भारत और विश्व भर में उन सभी लोगों की सराहना करते हैं जो संस्कृत का अध्ययन और अध्यापन करते हैं और इस भाषा में निहित अमूल्य ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने परिश्रम, ज्ञान और सदाचार पर जोर देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

August 27th, 11:24 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें ज्ञान, परिश्रम और सदाचार के महत्व को बताया गया है। यह सुभाषितम् लोगों को प्रकाश और ज्ञान के मार्ग पर चलने, अपने प्रयासों में सतर्क और दृढ़ रहने तथा एक नेक एवं नैतिकता से परिपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह करता है।

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की

August 26th, 06:02 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने नेपाल के लोगों के साथ भारत की एकजुटता दोहराई और हर संभव मानवीय सहायता का आश्वासन दिया, साथ ही भारतीय टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने आपसी सीख और सुनने पर जोर देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

August 26th, 10:05 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जिसमें एक-दूसरे से सीखने और ध्यानपूर्वक सुनने के महत्व को बताया गया है। इसमें कहा गया है कि जो लोग बिना किसी स्वार्थ के एक-दूसरे की बात सुनते हैं और उनसे सीखते हैं, वे विवेक और ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग जीवन में अधिक खुश और संतुष्ट रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी

August 26th, 10:01 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ओणम की बधाई दी

August 26th, 09:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि ओणम एक जीवंत त्योहार है जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार समाज में खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने अच्छी संगति और समझदारी भरी सलाह पर जोर देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

August 25th, 11:09 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जिसमें बताया गया है कि अच्छी संगति, समझदारी भरी सलाह और निस्वार्थ दोस्ती हमारे जीवन को कैसे समृद्ध बना सकती है। यह सुभाषितम हमें याद दिलाता है कि सही संगति और अच्छे विचारों से भरी बातचीत हमें अधिक संतुष्ट और शांतिपूर्ण जीवन की ओर ले जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने करुणा और संतोष का महत्व बताने वाला संस्कृत सुभाषितम साझा किया

August 24th, 08:08 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे करुणा, संतोष, प्रयास और दृढ़ संकल्प आत्म-सम्मान बढ़ाने, लालच और आलस्य पर काबू पाने और जीवन में अधिक संतुष्टि हासिल करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ये गुण समाज में सहयोग और सद्भाव के बंधन को भी मजबूत करते हैं।

प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

August 21st, 10:51 am

पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि निःस्वार्थ सेवा, परोपकार और समर्पण की भावना देश को एक नई दिशा देती है। यह श्लोक संदेश देता है कि मनुष्यों को अपना जीवन सदैव दूसरों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए, ठीक उसी प्रकार जैसे नदियाँ बिना किसी स्वार्थ के निरंतर बहती हुई अपने जल से असंख्य प्राणियों का जीवन पोषित करती हैं।