प्रधानमंत्री ने सुव्यवस्थित मानकों से मानवीय आचरण के मार्गदर्शन को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया
May 20th, 10:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका अभिप्राय है कि श्रेष्ठ आचरण एक दीपक की तरह है जो न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को आलोकित करता है। श्री मोदी ने कहा कि इसी आदर्श को अपनाकर हमारे देश के लोग आज पूरे संयम, क्षमता और कर्तव्य परायणता के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान और संथाल संस्कृति के अनादर की निंदा की
March 07th, 08:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति जी के अपमान और संथाल संस्कृति के साथ किए गए लापरवाही भरे व्यवहार की कड़ी निंदा की है।प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के किंग से बात की
March 02nd, 09:45 pm
पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। बातचीत के दौरान, पीएम ने क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जताई और जॉर्डन के लोगों को अपने समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए महामहिम को धन्यवाद भी दिया।प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल के दौरे पर रहेंगे
January 22nd, 02:23 pm
पीएम मोदी 23 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे, जहां वे रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान और इनोवेशन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और एडवांस हेल्थकेयर सर्विस सहित प्रमुख क्षेत्रों में कई डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केरल के स्ट्रीट वेंडर्स सहित एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि भी वितरित करेंगे।प्रधानमंत्री ने श्रीमती प्रमिला ताई मेढ़े जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 31st, 07:28 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका श्रीमती प्रमिला ताई मेढ़े जी के निधन पर शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अनुकरणीय जीवन समावेशी सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण के मार्ग में आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ बना रहेगा।