प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधारों को एमएसएमई विकास और विनिर्माण विस्तार के लिए उत्प्रेरक बताया

September 04th, 08:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, जो रोजगार सृजन, नवाचार और आर्थिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने एमएसएमई के लिए ऋण तक पहुंच को आसान बनाने, बाजार संबंधों का विस्तार करने और परिचालन बोझ को कम करने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। #NextGenGST पहल के तहत नवीनतम जीएसटी सुधार इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।