प्रधानमंत्री ने पूर्व विधायक श्री उरीमाजालु के. राम भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया

December 07th, 04:45 pm

‘‘जनसंघ और भाजपा के इतिहास में उरीमाजालु के. राम भट्ट जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का विशेष स्थान है। कर्नाटक में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने अथाह परिश्रम किया और बिना थके लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ : पीएम नरेन्द्र मोदी