प्रधानमंत्री 28 नवंबर को कर्नाटक और गोवा जाएंगे
November 27th, 12:04 pm
पीएम मोदी 28 नवंबर को कर्नाटक और गोवा का दौरा करेंगे। वे कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुवर्ण तीर्थ मंटप का उद्घाटन करेंगे और पवित्र कनकना किंदि के लिए कनक कवच (स्वर्ण आवरण) समर्पित करेंगे। इसके बाद वे गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पार्तगली जीवोत्तम मठ जाएंगे,जहाँ मठ की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर वे प्रभु श्री राम की 77 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की
August 31st, 11:30 am
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।अद्भुत, अतुलनीय एवं अकल्पनीय! भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई: प्रधानमंत्री
October 30th, 10:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव समारोह के अवसर पर अयोध्यावासियों और पूरे देश के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में भारत की माननीया राष्ट्रपति के पत्र पर अपना जवाब साझा किया
January 23rd, 06:54 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में भारत की माननीया राष्ट्रपति द्वारा लिखे गए पत्र पर अपना जवाब साझा किया।प्रधानमंत्री ने राम सेतु के शुरुआती स्थल-अरिचल मुनाई के दर्शन किए
January 21st, 03:42 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पवित्र राम सेतु के शुरुआती स्थल अरिचल मुनाई के दर्शन किए।प्रधानमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव की ऊर्जा को नमन किया
November 12th, 08:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अयोध्या दीपोत्सव की ऊर्जा देश में नई उमंग का संचार करेगी। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और हर किसी की प्रेरणाशक्ति बनें।