प्रधानमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री नंदा प्रुस्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 07th, 05:55 pm
पीएम मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित नंदा प्रुस्टी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, श्री नंदा प्रुस्टी जी के निधन से आहत हूं। ओडिशा में शिक्षा की खुशियों को फैलाने के उनके प्रयासों के कारण बहुत सम्मानित नंदा सर को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले पद्म पुरस्कार समारोह में देश का ध्यान और स्नेह आकर्षित किया था।