प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पत्रकार श्री भागवतिकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
September 05th, 11:33 am
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पत्रकार श्री भागवतिकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, “प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पत्रकार श्री भागवतिकुमार शर्मा जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। साहित्य और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण बेहद उल्लेखनीय था। आने वाले समय में भी उनकी लेखनी को काफी पढ़ा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों और उनके शुभचिंतकों के साथ है।”