प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक देखा
March 27th, 05:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक ग्रहण किया। श्री मोदी ने कहा, “प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम पर सदा बना रहे।”पिछली सरकारों ने दशकों तक मछुआरा समुदाय की उपेक्षा की है। लेकिन अब NDA सरकार उनकी प्रगति कर रही है और उन्हें असीमित क्षमताओं तक पहुंचा रही है: पीएम मोदी
March 11th, 01:00 pm
अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अवसर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि संगठन ने मछुआरा समुदाय की सेवा में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने केरलम के सभी मछुआरा समुदाय के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, “पाँच दशकों से यह संगठन लगातार मछुआरों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। यह यात्रा आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और सेवा भावना को दर्शाती है।”पीएम मोदी ने अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली सम्मेलन को संबोधित किया
March 11th, 12:30 pm
अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अवसर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि संगठन ने मछुआरा समुदाय की सेवा में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने केरलम के सभी मछुआरा समुदाय के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, “पाँच दशकों से यह संगठन लगातार मछुआरों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। यह यात्रा आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और सेवा भावना को दर्शाती है।”‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी
November 28th, 03:35 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया
November 28th, 03:30 pm
गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी
November 28th, 11:45 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया
November 28th, 11:30 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
November 25th, 10:20 am
देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी का संबोधन
November 25th, 10:13 am
देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।प्रधानमंत्री 25 नवंबर को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा करेंगे
November 24th, 12:01 pm
पीएम मोदी 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाएँगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे, उसके बाद रामलला गर्भगृह के दर्शन करेंगे। वे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज भी फहराएँगे।भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का स्वागत किया
September 06th, 08:28 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और उनकी पत्नी को प्रार्थना करते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा, प्रभु श्री राम के आदर्श दुनिया भर में लाखों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देते हैं।प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, कहा- अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल
May 05th, 07:45 pm
अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की इस पावन नगरी में एक भव्य रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है।श्रीराम जन्मभूमि को समर्पित डाक टिकटों से युवा पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा: पीएम मोदी
January 18th, 02:10 pm
पीएम मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए, साथ ही भगवान राम पर दुनिया के विभिन्न देशों में जारी डाक टिकटों के संकलन की पुस्तिका भी जारी की। उन्होंने कहा कि ये टिकट, एक आर्ट वर्क मात्र नहीं है बल्कि इतिहास की किताबों, कलाकृतियों के रूपों तथा ऐतिहासिक स्थलों के सबसे छोटे स्वरुप हैं। पीएम ने कहा कि डाक टिकटों के संकलन की पुस्तिका प्रभु श्रीराम और माता जानकी की लीलाकथाओं की एक संक्षिप्त सैर भी कराएगी।प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए
January 18th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए, साथ ही भगवान राम पर दुनिया के विभिन्न देशों में जारी डाक टिकटों के संकलन की पुस्तिका भी जारी की। उन्होंने कहा कि ये टिकट, एक आर्ट वर्क मात्र नहीं है बल्कि इतिहास की किताबों, कलाकृतियों के रूपों तथा ऐतिहासिक स्थलों के सबसे छोटे स्वरुप हैं। पीएम ने कहा कि डाक टिकटों के संकलन की पुस्तिका प्रभु श्रीराम और माता जानकी की लीलाकथाओं की एक संक्षिप्त सैर भी कराएगी।प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की
October 25th, 08:18 pm
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी से उनके आवास पर भेंट की और उन्हें श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता दिया। इस अवसर पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों के उत्साह की झलकियाँ साझा कीं
August 14th, 02:34 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े जश्न की विभिन्न झलकियां साझा की हैं।राजमाता विजया राजे सिंधिया के जीवन के कई पहलुओं से सीखने के लिए बहुत कुछ है: प्रधानमंत्री मोदी
October 12th, 11:01 am
प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करते हुए उनकी विरासत को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधियों के लिए 'राज सत्ता' नहीं बल्कि 'जन सेवा' महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी किया
October 12th, 11:00 am
प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करते हुए उनकी विरासत को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधियों के लिए 'राज सत्ता' नहीं बल्कि 'जन सेवा' महत्वपूर्ण है।राममंदिर के निर्माण की ये प्रक्रिया, राष्ट्र को जोडऩे का उपक्रम है: अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी
August 05th, 01:21 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राममंदिर के निर्माण की ये प्रक्रिया, राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है। ये महोत्सव है- विश्वास को विद्यमान से जोड़ने का। नर को नारायण से, जोड़ने का। लोक को आस्था से जोड़ने का।वर्तमान को अतीत से जोड़ने का और स्वं को संस्कार से जोडऩे का।