पीएम 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे
October 14th, 05:48 pm
पीएम मोदी 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। श्रीशैलम में वे श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा व दर्शन करेंगे तथा श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम; उद्योग, बिजली, सड़क, रेलवे, रक्षा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ₹13,430 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए कर्नूल जाएँगे।