आज गुजरात की धरती पर हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है: अहमदाबाद में पीएम मोदी

August 25th, 06:42 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की

August 25th, 06:15 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।

चोळा साम्राज्य का इतिहास और विरासत, भारत के सामर्थ्य एवं वास्तविक क्षमता का उद्घोष है: पीएम मोदी

July 27th, 12:30 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम में आदि तिरुवातिरै महोत्सव को संबोधित किया

July 27th, 12:25 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा, साहस का प्रतीक है: पीएम मोदी

July 04th, 05:56 am

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

July 04th, 04:40 am

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

ह्यूमैनिटी फर्स्ट के भाव के साथ, भारत अपने ग्लोबल रोल का विस्तार कर रहा है: पीएम

January 09th, 10:15 am

पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया

January 09th, 10:00 am

पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में रिफॉर्म्स से देश के युवाओं को फायदा हुआ: मन की बात के दौरान पीएम मोदी

August 25th, 11:30 am

मन की बात के 113वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और स्पेसटेक स्टार्ट-अप गैलेक्सआई की प्रगति शामिल है। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए असम और अरुणाचल प्रदेश में सामुदायिक पहल की सराहना की। पीएम मोदी ने 'वेस्ट टू वेल्थ' बनाने के अभिनव दृष्टिकोण के लिए मध्य प्रदेश के झाबुआ की सराहना की और खिलौना रीसाइक्लिंग के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने पोषण माह के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बच्चों को पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया।

आज का भारत एक स्वर से विकसित भविष्य लिखने में जुटा: पोलैंड में भारतीय समुदाय से पीएम मोदी

August 21st, 11:45 pm

पीएम मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की मौजूदा वैश्विक रणनीति, मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाने और शांति को बढ़ावा देने पर जोर देती है। भारत का नजरिया प्रत्येक राष्ट्र के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने की ओर शिफ्ट हो गया है। वैश्विक सहयोग बढ़ाने तथा एकता और करुणा के भारत के ऐतिहासिक मूल्यों का लाभ उठाने पर फोकस किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने पोलैंड के वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

August 21st, 11:30 pm

पीएम मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की मौजूदा वैश्विक रणनीति, मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाने और शांति को बढ़ावा देने पर जोर देती है। भारत का नजरिया प्रत्येक राष्ट्र के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने की ओर शिफ्ट हो गया है। वैश्विक सहयोग बढ़ाने तथा एकता और करुणा के भारत के ऐतिहासिक मूल्यों का लाभ उठाने पर फोकस किया जा रहा है।

बीजेपी तेलंगाना के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है: हैदराबाद में पीएम मोदी

May 10th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं तेलंगाना में जहां-जहां गया हूं, एक अभूतपूर्व क्रांति देख रहा हूं। यहां से पूरे देश में उत्साह भरने वाले परिणाम आने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 जून के नतीजे अब बिल्कुल स्पष्ट हैं। 4 जून को 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा और भारत विरोधी तथा वोट जिहाद की बात करने वाले हारेंगे।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के महबूबनगर और हैदराबाद में रैली की

May 10th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर और हैदराबाद में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने दशकों तक जनता को सिर्फ झूठे वादे किए लेकिन अब देश, मोदी की गारंटी देख रहा है। वहीं हैदराबाद में पीएम ने कहा कि 4 जून के नतीजे अब बिल्कुल स्पष्ट हैं। 4 जून को 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प जीतेगा और भारत विरोधी तथा वोट जिहाद की बात करने वाले हारेंगे।

हम मां भारती की शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, इंडी अलायंस के लोग इसी शक्ति को तबाह करना चाहते हैं: पीएम मोदी

March 18th, 08:28 pm

पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में कांग्रेस का मकसद, काम करना नहीं बल्कि लोगों को लूटकर अपनी जेबें भरना होता है। विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत के निर्माण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की जनता से राज्य की सभी लोकसभा सीटें भाजपा-एनडीए को जिताने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के शिवमोगा में विशाल जनसभा को संबोधित किया

March 18th, 03:10 pm

पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में कांग्रेस का मकसद, काम करना नहीं बल्कि लोगों को लूटकर अपनी जेबें भरना होता है। विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत के निर्माण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की जनता से राज्य की सभी लोकसभा सीटें भाजपा-एनडीए को जिताने का आग्रह किया।

हमारी सरकार का तीसरा टर्म देश के साथ तेलंगाना के भी अगले दशक का भाग्य बनाएगा: पीएम मोदी

March 18th, 11:45 am

पीएम मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। तेलंगाना के चहुंमुखी विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा की लहर, बीआरएस और कांग्रेस के कुशासन का सफाया कर देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 13 मई को लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की जनता, 'विकसित भारत' और 'विकसित तेलंगाना' के लिए नया इतिहास रचने को तैयार है।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के जगतियाल में विशाल जनसभा को संबोधित किया

March 18th, 11:23 am

पीएम मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। तेलंगाना के चहुंमुखी विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा की लहर, बीआरएस और कांग्रेस के कुशासन का सफाया कर देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 13 मई को लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की जनता, 'विकसित भारत' और 'विकसित तेलंगाना' के लिए नया इतिहास रचने को तैयार है।

स्पेस सेक्टर में बड़ा ग्लोबल कमर्शियल हब बनने जा रहा भारत: पीएम मोदी

February 27th, 12:24 pm

पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया और लगभग ₹1800 करोड़ के तीन अहम स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गगनयान मिशन के लिए नामित चार एस्ट्रोनॉट को 'एस्ट्रोनॉट विंग्स' प्रदान किए और उन्हें '140 करोड़ आकांक्षाओं' को स्पेस पर ले जाने वाली चार शक्तियों की संज्ञा दी।

प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया

February 27th, 12:02 pm

पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया और लगभग ₹1800 करोड़ के तीन अहम स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गगनयान मिशन के लिए नामित चार एस्ट्रोनॉट को 'एस्ट्रोनॉट विंग्स' प्रदान किए और उन्हें '140 करोड़ आकांक्षाओं' को स्पेस पर ले जाने वाली चार शक्तियों की संज्ञा दी।

कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति थे श्रील प्रभुपाद जी: पीएम मोदी

February 08th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में श्रील भक्तिसिद्धान्त प्रभुपाद जी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रभुपाद जी को, कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति बताया। प्रभु भक्ति की महिमा का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे ऋषियों का दिया हुआ महान दर्शन है, जो आशा और आत्मविश्वास का संचार करता है।