कैबिनेट ने ₹3,900 करोड़ से ज्यादा के कुल निवेश वाली दो और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को मंजूरी दी

May 05th, 06:54 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इनमें देश की पहली कमर्शियल Mini/Micro-LED डिस्प्ले यूनिट (GaN टेक्नोलॉजी आधारित) और एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट शामिल है। करीब ₹3,936 करोड़ के निवेश से बनने वाले ये प्रोजेक्ट्स रोजगार के मौके बढ़ाने में मदद करेंगे।

भारत-दक्षिण कोरिया ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में सहयोग के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फ्रेमवर्क बनाया

April 20th, 10:51 pm

पीएम मोदी और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि ‘मैरीटाइम अमृत काल 2047’ विजन के तहत भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाएं, कोरिया के साथ लंबे समय के सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा करती हैं।

उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

April 20th, 03:57 pm

कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

April 01st, 10:04 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की

March 28th, 09:17 pm

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा की। पीएम ने दोहराया कि भारत, रीजनल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय समुदाय की भलाई के लिए लगातार मिल रहे समर्थन पर क्राउन प्रिंस का आभार भी जताया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा

March 24th, 09:11 pm

पीएम मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने फोन किया और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका एनर्जी कोऑपरेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।

शांति और संवाद की हमारी एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचे: पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी

March 24th, 02:05 pm

पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।

पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन

March 24th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।

यह नया भारत है, जो अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ता: पीएम मोदी

March 23rd, 08:30 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने TV9 नेटवर्क समिट को संबोधित किया

March 23rd, 08:00 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष के संदर्भ में स्थिति और राहत उपायों की समीक्षा के लिए CCS बैठक की अध्यक्षता की

March 22nd, 09:06 pm

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वैश्विक स्थिति और चल रहे तथा प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा की गई। आम आदमी की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं, जिनमें भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा शामिल हैं, की उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया गया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह से बातचीत की

March 20th, 07:57 pm

पीएम मोदी ने बहरीन के शाह महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ईद-उल-फितर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं, ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया और बहरीन में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

भारत के शिपिंग सेक्टर में काम करने और विस्तार करने का यह सही समय है: मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव मुंबई में पीएम मोदी

October 29th, 04:09 pm

मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया

October 29th, 04:08 pm

मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

भारत के समुद्रतट देश की समृद्धि के प्रवेशद्वार बनेंगे: भावनगर में पीएम मोदी

September 20th, 11:00 am

भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

पीएम मोदी ने भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में हिस्सा लिया

September 20th, 10:30 am

भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारत-सिंगापुर संयुक्त वक्तव्य

September 04th, 08:04 pm

सिंगापुर गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री लॉरेंस वोंग की भारत गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर संयुक्त वक्तव्य

सिंगापुर हमारी Act East Policy का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी

September 04th, 12:45 pm

संयुक्त प्रेस वार्ता में, पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि सिंगापुर Southeast Asia में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन शिपिंग, स्किल-डेवलपमेंट, सिविल न्यूक्लियर और अर्बन वॉटर मैनेजमेंट India-Singapore cooperation के प्रमुख क्षेत्र बनेंगे। उन्होंने Semicon India कॉन्फ्रेंस में सिंगापुर की कंपनियों की सक्रिय भागीदारी का भी स्वागत किया।

पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

June 18th, 11:40 pm

पीएम मोदी ने जाग्रेब में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से मुलाकात की, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा थी। दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधि-स्तरीय बातचीत हुई; जिसमें ट्रेड, डिफेंस, साइंस, स्पेस, सांस्कृतिक संबंधों और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। यह भारत-क्रोएशिया संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

सी-फूड से लेकर टूरिज्म और ट्रेड तक, कोस्टल रीजन में देश एक नए इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है: भुज, गुजरात में पीएम मोदी

May 26th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कच्छ ने आशा और अथक प्रयास की ताकत को साबित कर दिखाया है और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री ने उस विनाशकारी भूकंप को याद किया, जिसके बाद कई लोगों ने इस क्षेत्र के भविष्य पर संदेह जताया था। उन्होंने धोलावीरा और लोथल को भारत की समृद्ध विरासत के प्रमुख उदाहरण के रूप में बताया। साथ ही उन्होंने UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त स्मृति वन मेमोरियल का भी उल्लेख किया।