80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु
August 15th, 04:44 pm
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।जीवन में अपनी जिज्ञासा को हमेशा जीवित रखें: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी
August 08th, 11:15 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
August 08th, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी
July 09th, 03:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
July 09th, 03:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी
July 07th, 11:47 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया
July 07th, 05:30 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
July 02nd, 01:30 pm
भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने AI, डिफेंस, हेल्थकेयर, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक मजबूत और समृद्ध जापान के साझा विजन और 'विकसित भारत' के लिए भारत की आकांक्षा को फिर से दोहराया।‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।भारत MRO, ग्रीन शिपिंग और मैरीटाइम सर्विसेस का ग्लोबल हब बन रहा है: भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में पीएम मोदी
May 18th, 11:49 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया
May 18th, 08:50 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: सतत विकास के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:55 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने वैश्विक स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सतत विकास के लिए नए और प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद करेगा।भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी
April 20th, 10:53 pm
रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।