संयुक्त वक्तव्य: भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुवैत की आधिकारिक यात्रा (21-22 दिसंबर, 2024)

December 22nd, 07:46 pm

पीएम मोदी ने कुवैत के महामहिम अमीर, शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की आधिकारिक यात्रा की। यहां की अपनी पहली यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में भाग लिया और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए व्यापक बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के अमीर से मुलाकात की

December 22nd, 05:08 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बायन पैलेस पहुंचने पर, उनका औपचारिक स्वागत किया गया और कुवैत के प्रधानमंत्री महामहिम अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनकी अगवानी की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया

December 22nd, 04:37 pm

कुवैत के महामहिम अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत और कुवैत के बीच दीर्घकालिक मित्रता, कुवैत में भारतीय समुदाय और भारत के 1.4 अरब लोगों को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के महामहिम अमीर के मुख्य अतिथि के रूप में अरेबियन गल्फ कप में भाग लिया

December 21st, 10:24 pm

कुवैत के अमीर, महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुवैत में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में उनके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के महामहिम अमीर, महामहिम क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री के साथ भव्य उद्घाटन समारोह में भागीदारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कुवैत के नेतृत्व के साथ अनौपचारिक वार्तालाप भी किया।

पीएम मोदी कुवैत पहुंचे

December 21st, 03:39 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुवैत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की यह पहली कुवैत यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे। वे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे और अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

कुवैत यात्रा पर पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य

December 21st, 09:21 am

पीएम मोदी कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत का दौरा करेंगे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी कुवैत की लीडरशिप के साथ चर्चा करेंगे। वे कुवैत में भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत का दौरा करेंगे

December 19th, 11:45 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत का दौरा करेंगे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के नए अमीर को बधाई दी

December 20th, 10:22 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के नए अमीर के रूप में पदभार संभालने के लिए महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को बधाई दी।