प्रधानमंत्री 6 मार्च को "कृषि और ग्रामीण परिवर्तन" विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे
March 05th, 06:04 pm
पीएम मोदी 6 मार्च 2026 को कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए आठ वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से, वेबिनार में भारत विस्तार, मत्स्य पालन के लिए अमृत सरोवर और ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए SHE-Marts के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने जैसे अवसरों पर चर्चा की जाएगी।