प्रधानमंत्री ने डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
March 13th, 08:54 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी को राष्ट्र निर्माण और भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके व्यापक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। श्री मोदी ने कहा, मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे देश और विदेशों में कई मौकों पर उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उनकी वैचारिक स्पष्टता और कुशल कार्यशैली हमेशा ही उल्लेखनीय रही।