प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:30 pm
सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:17 pm
पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए अहम साबित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, हेल्थकेयर, कृषि, अंतरिक्ष, समुद्री सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।भारत-सेशेल्स उच्चस्तरीय आभासी कार्यक्रम (8 अप्रैल, 2021)
April 07th, 06:02 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अप्रैल, 2021 को सेशेल्स में भारतीय परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम वैवेल रामकलावन के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे।