प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया
June 29th, 08:00 am
सेशेल्स के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को दर्शाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय परेड में हिस्सा लिया। समारोह के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुँचे।पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 28th, 08:45 pm
सेशेल्स के 'गोल्डन जुबली नेशनल डे' समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और 'स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज' की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने 'विजन MAHASAGAR' और 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के तहत भारत-मॉरीशस 'एनहैंस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:30 pm
सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:17 pm
पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए अहम साबित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, हेल्थकेयर, कृषि, अंतरिक्ष, समुद्री सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।पीएम मोदी सेशेल्स पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
June 27th, 03:30 pm
पीएम मोदी सेशेल्स पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई। यह यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस के साथ; भारत-सेशेल्स की करीबी और दीर्घकालिक साझेदारी को रेखांकित करती है। यात्रा के दौरान, पीएम मोदी दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए सेशेल्स के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।सेशेल्स विजिट (27–29 जून, 2026) से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
June 27th, 08:25 am
मेरे मित्र, सेशेल्स रिपब्लिक के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, मैं 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर रहूँगा। इस दौरान मुझे 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में भाग लेने का सम्मान प्राप्त होगा।प्रधानमंत्री 27-29 जून तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर रहेंगे
June 25th, 06:05 pm
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 27-29 जून 2026 को सेशेल्स का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत के MAHASAGAR विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।भारत–सेशेल्स साझेदारी : उन्नत आपसी संपर्कों के माध्यम से सततता, आर्थिक विकास तथा सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की संयुक्त रूपरेखा
February 09th, 03:28 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी भारत के राजकीय दौरे पर हैं। 9 फरवरी 2026 को हुई बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति अर्मिनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक और सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत के MAHASAGAR विजन में सेशेल्स की अहम भूमिका को दोहराया और SESEL के लिए जॉइंट विजन की घोषणा की।सेशेल्स भारत के ‘महासागर विजन’ का अभिन्न अंग है: भारत–सेशेल्स संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
February 09th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सेशेल्स, भारत के MAHASAGAR विजन का अहम हिस्सा है। उन्होंने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की एवं कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों ने भारत–सेशेल्स जॉइंट विजन जारी किया, जो आने वाले वर्षों में सहयोग का रोडमैप बनेगा।प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को बधाई दी
October 12th, 09:13 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को सेशेल्स में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर हार्दिक बधाई दी है।भारत-सेशेल्स उच्च स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम (08 अप्रैल, 2021) में प्रधानमंत्री का भाषण
April 08th, 04:48 pm
इंडिया-सेशेल्स हाई लेवल वर्चुअल इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेशेल्स, भारत के ‘सागर’- ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ के विजन के केन्द्र में है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सेशल्स को समर्थन देते हुए पीएम मोदी ने कहा,भारत कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में सेशेल्स के मुख्य भागीदार की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस करता है।भारत-सेशेल्स उच्चस्तरीय आभासी कार्यक्रम (8 अप्रैल, 2021)
April 07th, 06:02 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अप्रैल, 2021 को सेशेल्स में भारतीय परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम वैवेल रामकलावन के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे।सोशल मीडिया कॉर्नर 25 जून
June 25th, 07:23 pm
सोशल मीडिया से गर्वनेंस अपडेट का डेली डोज। गवर्नेंस पर आपके ट्वीट यहां हर दिन पा सकते हैं जगह। पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिएसेशल्स के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशल्स के बीच हस्ताक्षर किये गये समझौता ज्ञापनों की सूची
June 25th, 03:26 pm
सेशल्स के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशल्स के बीच हस्ताक्षर किये गये समझौता ज्ञापनों की सूचीसेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य
June 25th, 01:40 pm
सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में अपन वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। भारत ने सेशेल्स को उनकी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए 10 करोड़ डालर कर्ज देने की घोषणा की है और भारत ने सेशेल्स डॉर्नियर एयरक्राफ्ट भेंट किया है।लंदन में कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की बैठक
April 19th, 08:45 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन में कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय स्तर की बातचीत की।अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सम्मेलन के मौके पर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक
March 11th, 05:08 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय स्तर की बातचीत की। उन्होंने अबू धाबी, श्रीलंका, बांग्लादेश, सेशेल्स और कोमोरोस के नेताओं से मुलाकात की।सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
August 10th, 06:05 pm
सेशेल्स के संसद के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के विधायिकाओं के बीच हुए बढ़ रहे विनिमय का स्वागत किया। उन्होंने भारत और सेशेल्स के हिंद महासागर समेत विभिन्न क्षेत्रों में निकट सहयोगी बने रहने और संबंधों को मजबूत एवं जीवंत बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की।प्रधानमंत्री का सेशल्स के राष्ट्रपति श्री माइकल के साथ मीडिया को दिया वक्तव्य
August 26th, 01:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेशल्स के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी
June 18th, 11:17 am